Hockey World Cup 2026: कब और कहां देखें भारत के सभी मैच, इस दिन होगा भारत पाकिस्तान का महामुकाबला

Published : Aug 16, 2026, 10:30 AM IST
Hockey World Cup Live Streaming

सार

Hockey World Cup 2026 India Schedule: जानें भारत के सभी मुकाबले कब और कहां खेले जाएंगे, किस टीवी चैनल पर लाइव टेलीकास्ट होगा और JioHotstar पर कैसे देख सकेंगे। साथ ही जानें भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले की तारीख और समय।

India Hockey World Cup Matches: FIH मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो चुकी है और टूर्नामेंट का फाइनल 30 अगस्त को खेला जाएगा। इस बार हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी बेल्जियम और नीदरलैंड्स मिलकर कर रहे हैं। भारतीय हॉकी टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत शानदार अंदाज में की और अपने पहले मुकाबले में वेल्स को 3-1 से हराया। भारत को इस बार पूल डी में रखा गया है, जहां उसका सामना पाकिस्तान, इंग्लैंड और वेल्स से होगा। ऐसे में शुरुआती दौर में ही भारतीय टीम को कड़ी चुनौती मिलने वाली है। अगर आप भी भारत के सभी मुकाबले टीवी या मोबाइल पर लाइव देखना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं पूरी जानकारी।

कब और कहां देखें हॉकी वर्ल्ड कप 2026?

भारत में हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले टीवी और मोबाइल दोनों पर देखे जा सकते हैं। टीवी पर मैचों का प्रसारण Star Sports Khel और Star Sports Select 2 पर किया जाएगा। वहीं, DD Sports के जरिए DD Free Dish यूजर्स भी मुकाबलों का आनंद ले सकते हैं। मोबाइल और ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग की बात करें तो मैच JioHotstar पर देखे जा सकेंगे। भारतीय टीम के शुरुआती मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे और 3 बजे से खेले जाएंगे।

किस ग्रुप में है टीम इंडिया?

भारतीय हॉकी टीम को पूल डी में जगह मिली है। इस ग्रुप में भारत के अलावा पाकिस्तान, इंग्लैंड और वेल्स शामिल हैं। भारत ने अपने अभियान की शुरुआत वेल्स के खिलाफ जीत के साथ की है। अब टीम की नजर अगले मुकाबलों में भी शानदार प्रदर्शन करने पर होगी।

भारत के मैचों का पूरा शेड्यूल

भारत बनाम वेल्स – 15 अगस्त 2026– भारत ने 3-1 से जीता

भारत बनाम इंग्लैंड – 17 अगस्त 2026– दोपहर 3:00 बजे

भारत बनाम पाकिस्तान – 19 अगस्त 2026– दोपहर 3:00 बजे

और पढे़ं- वनडे वर्ल्ड कप 2027 का मास्टर प्लान! गांधी जयंती से शुरू हो सकता है टूर्नामेंट, जानें पूरा शेड्यूल

भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर सबकी नजर

हॉकी में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हमेशा से ही रोमांचक रही है। वर्ल्ड कप 2026 में दोनों टीमें 19 अगस्त को आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले को लेकर फैंस में अभी से जबरदस्त उत्साह है। भारतीय टीम की कोशिश होगी कि पूल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करके अगले दौर में जगह बनाई जाए। इसके बाद नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे और 30 अगस्त को टूर्नामेंट का फाइनल होगा।

हॉकी वर्ल्ड कप को लेकर पूछे जाने वाले सवाल

1. हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच कब होगा?

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 19 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजे खेला जाएगा।

2. हॉकी वर्ल्ड कप 2026 भारत में कहां देख सकते हैं?

मैच Star Sports Khel, Star Sports Select 2 और DD Sports पर देखे जा सकते हैं। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध होगी।

3. हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल कब होगा?

टूर्नामेंट का फाइनल 30 अगस्त 2026 को खेला जाएगा।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Prichard Colon Death: 11 साल पहले रिंग में लगी चोट, 221 दिन कोमा में रहे बॉक्सर का निधन
स्पोर्ट्स कोटा से कैसे मिलती है सरकारी नौकरी? जानें कौन से खिलाड़ी कर सकते हैं अप्लाई और क्या है तरीका