FIFA World Cup 2026: अमेरिका की होगी चांदी! जानें कैसे होगा अरबों का फायदा

Published : Jun 12, 2026, 05:32 PM IST
Gilberto Mora FIFA

सार

2026 फीफा वर्ल्ड कप से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को बड़ा फायदा होगा। इससे GDP में 17.2 अरब डॉलर की वृद्धि और 2,00,000 नई नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है। यह आयोजन टूरिज्म और सर्विस सेक्टर को भी काफी बढ़ावा देगा।

FIFA World Cup 2026: अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको मिलकर 2026 फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहे हैं। इसे लेकर दुनिया भर के फुटबॉल फैंस में जबरदस्त उत्साह है। लेकिन खेल के इस महाकुंभ पर अर्थशास्त्रियों की भी नजर है। उनका मानना है कि यह वर्ल्ड कप अमेरिकी अर्थव्यवस्था में बड़ी हलचल पैदा करेगा। आइए देखते हैं कि वर्ल्ड कप से अमेरिका को क्या-क्या आर्थिक फायदे हो सकते हैं।

GDP में आएगा उछाल: फीफा और वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (WTO) की एक स्टडी के मुताबिक, 2026 वर्ल्ड कप से अमेरिका की GDP में 17।2 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हो सकती है।

लाखों नई नौकरियां: बैंक ऑफ अमेरिका का अनुमान है कि इस टूर्नामेंट की वजह से अमेरिका में करीब 2,00,000 नई नौकरियां पैदा होंगी। हॉस्पिटैलिटी, टूरिज्म, ट्रांसपोर्ट और रिटेल जैसे सेक्टर में नौकरियों की बहार आने की उम्मीद है।

टूरिज्म को मिलेगा बूस्ट: वर्ल्ड कप देखने के लिए लाखों विदेशी टूरिस्ट अमेरिका आएंगे। ये लोग होटल, रेस्टोरेंट, घूमने-फिरने की जगहों और शॉपिंग पर जमकर पैसा खर्च करेंगे, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। अनुमान है कि आने वाले दिनों में लाखों होटल रूम्स बुक किए जाएंगे।

हालांकि, एक तर्क यह भी है कि अमेरिका की विशाल अर्थव्यवस्था को देखते हुए यह फायदा बहुत बड़ा नहीं है। कुछ अर्थशास्त्रियों का कहना है कि देश की कुल GDP पर इसका असर 0।05% से ज्यादा नहीं होगा। लेकिन, इस बात पर कोई शक नहीं है कि कम समय के लिए ही सही, टूरिज्म और सर्विस सेक्टर को बहुत बड़ा फायदा मिलेगा।

इस टूर्नामेंट में कुल 104 मैच होंगे, जिनमें से ज्यादातर अमेरिका में ही खेले जाएंगे। इससे अमेरिकी शहरों को दुनिया भर में और ज्यादा पहचान मिलेगी। साफ है कि यह वर्ल्ड कप सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि एक बहुत बड़ी इकोनॉमिक डील भी साबित होगा।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

किस्सा फुटबॉल का: जब एक 'विलेन' ने इटली को वर्ल्ड कप जिताकर इतिहास रच दिया
Thibaut Courtois: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बाद लेंगे संन्यास? बेल्जियम के गोलकीपर ने दिया बड़ा हिंट