IND V/S BAN 2nd T20I: भारत 86 रन से जीता, बनाए थे 221 रन

Published : Oct 09, 2024, 05:16 PM ISTUpdated : Oct 09, 2024, 10:26 PM IST
India Bangladesh 2nd T20I Photo

सार

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टी20 मैच दिल्ली में खेला गया। भारत ने यह मैच 86 रन से जीत लिया है। टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। 

खेल डेस्क। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टी20I (India Bangladesh 2nd T20I) मैच दिल्ली में खेला गया। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया। भारत के बल्लेबाजों ने 221 रन बनाए और मेहमान टीम को 86 रन से हरा दिया। 

IND V/s BAN 2nd T20I अपडेट्स

  • भारत ने बांग्लादेश को 86 रन से हरा दिया। 
  • बांग्लादेश का 9वां विकेट गिरा। स्कोर 19.1 ओवर में 127 रन, 9 विकेट।
  • बांग्लादेश का 8वां विकेट गिरा। स्कोर 18 ओवर में 122 रन, 8 विकेट।
  • बांग्लादेश का 7वां विकेट गिरा। स्कोर 16.1 ओवर में 112 रन, 7 विकेट है।
  • 222 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। लगातार झटके लगे। 6.5 ओवर में 46 रन बने, 4 विकेट गिरे।
  • भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 221 रन बनाए हैं। बांग्लादेश को जीतने के लिए 222 रन चाहिए। हार्दिक पांड्या ने 19 बॉल पर 32 रन बनाए।
  • 53 रन बनाकर रिंकू सिंह आउट। स्कोर 17 ओवर में 185 रन, 5 विकेट गिरे। रियान पराग मैदान में आए हैं।
  • रिंकू सिंह ने अर्धशतक लगाया है। उन्होंने 26 गेंद पर 53 रन बनाए। स्कोर 16.2 ओवर में 184 रन, चार विकेट गिरे।
  • 34 गेंद पर 74 रन बनाकर नीतीश कुमार रेड्डी आउट हो गए हैं। नंबर 6 पर हार्दिक पांड्या आए हैं।
  • नीतीश कुमार रेड्डी ने अर्धशतक लगाया है। 32 बॉल पर उन्होंने 74 रन बनाए हैं। स्कोर 13 ओवर में 148 रन, तीन विकेट।
  • रिंकू सिंह विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे हैं। नीतीश कुमार रेड्डी भी तेजी से रन बना रहे हैं। स्कोर 10 ओवर में 101 रन, तीन विकेट।
  • 10 बॉल पर 8 रन बनाकर सूर्य कुमार यादव आउट हो गए हैं। रिंकू सिंह 5वें नंबर पर आए हैं। स्कोर 6 ओवर में 45 रन, 3 विकेट गिरे।
  • चौथे नंबर पर नीतीश कुमार रेड्डी आए हैं। 5 ओवर में स्कोर 36 रन 2 विकेट। 
  • सूर्य कुमार यादव तीसरे नंबर पर आए हैं। भारत ने तीसरे ओवर में 8 रन बनाए और एक विकेट खो दिया। अभिषेक शर्मा 11 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हो गए।
  • संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा बल्लेबाजी करने आए। पहले ओवर में 15 रन बने। दूसरे ओवर के आखिरी बॉल पर संजू सैमसन आउट हो गए। उन्होंने 7 गेंद पर 10 रन बनाए।  

मयंक यादव के वर्कलोड पर है चर्चा

सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में मयंक के वर्कलोड को मैनेज करने की जरूरत पर जोर दिया था। 2007 में भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने भी उनकी बात का समर्थन किया है। आरपी सिंह ने कहा, “लोग वर्कलोड के बारे में बहुत बात करते हैं कि उन्हें कम गेंदबाजी करनी चाहिए, लेकिन मेरी राय है कि जिम (सत्र) कम होना चाहिए। तेज गति महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही उनके कौशल में सुधार होना चाहिए। इसके लिए रोडमैप होना चाहिए। उन्हें एनसीए और अन्य बीसीसीआई कोचों की मदद से खुद ही यह काम करना होगा।”

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स