India vs Pakistan Final: 88वें मिनट में पलटी बाजी, भारत ने पाकिस्तान को हराकर 10वीं बार जीती SAFF Championship

Published : Nov 18, 2026, 07:38 AM IST
india vs pakistan saff championship 2026 final highlights india wins 10th title

सार

India vs Pakistan SAFF Championship 2026 Final में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर रिकॉर्ड 10वीं बार खिताब जीता। सुहेल भट और संदीप मंडी के गोल से भारत ने 1-0 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की।

SAFF Championship 2026 India vs Pakistan Final: भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को फुटबॉल के मैदान पर शिकस्त देकर इतिहास रच दिया। ढाका में खेले गए SAFF चैंपियनशिप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने 1-0 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की और पाकिस्तान को 2-1 से से धूल चटा दी। टूर्नामेंट में अपनी युवा और दूसरी पंक्ति (सेकंड-स्ट्रिंग) की टीम के साथ उतरी भारतीय टीम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारतीय फुटबॉल का भविष्य सुरक्षित है। इस जीत के साथ भारत ने रिकॉर्ड 10वीं बार SAFF चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। खास बात यह रही कि भारत इस टूर्नामेंट में अपनी दूसरी पंक्ति की टीम के साथ उतरा था।

India vs Pakistan Football Final: पहले हाफ में पाकिस्तान ने बनाई बढ़त

  • मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। भारत ने शुरुआती मिनटों में गोल करने की कोशिश की, लेकिन सुहेल अहमद भट का शॉट गोलपोस्ट के ऊपर चला गया।
  • पाकिस्तान ने भी कई अच्छे मौके बनाए, लेकिन भारतीय गोलकीपर अर्श अनवर शेख और डिफेंस ने उसके प्रयासों को नाकाम कर दिया।
  • पहले हाफ के इंजरी टाइम में आलमगीर गाजी ने शानदार कर्लिंग शॉट लगाकर पाकिस्तान को 1-0 की बढ़त दिला दी।

SAFF Final: रेड कार्ड के बाद भारत की जोरदार वापसी

  • दूसरे हाफ में भारत ने आक्रामक खेल दिखाया। 58वें मिनट में पाकिस्तानी डिफेंडर जुनैद शाह को खराब टैकल के कारण VAR की जांच के बाद रेड कार्ड दिखाया गया।
  • एक खिलाड़ी कम होने का पाकिस्तान को नुकसान उठाना पड़ा। 59वें मिनट में मिली फ्री-किक पर आए क्रॉस को सुहेल अहमद भट ने गोल में बदलकर स्कोर 1-1 कर दिया।

India vs Pakistan Score: 88वें मिनट में संदीप मंडी का निर्णायक गोल

  • बराबरी के बाद भारत ने लगातार दबाव बनाए रखा। आखिरकार 88वें मिनट में कॉर्नर किक पर संदीप मंडी ने शानदार हेडर लगाकर भारत को 2-1 से आगे कर दिया।
  • आखिरी मिनटों में पाकिस्तान ने बराबरी की कोशिश की, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने बढ़त बरकरार रखी।
  • भारत ने लगातार तीसरी बार जीता SAFF खिताब
  • इस जीत के साथ भारत ने लगातार तीसरी बार और रिकॉर्ड 10वीं बार SAFF चैंपियनशिप ट्रॉफी जीत ली। दूसरी पंक्ति की टीम के साथ यह खिताबी सफलता भारतीय फुटबॉल के लिए बड़ी उपलब्धि रही।

फाइनल स्कोर: भारत 2-1 पाकिस्तान

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs PAK Final Live Streaming: कब-कहां-कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फुटबॉल मैच?
IND vs PAK: पाकिस्तान की वो हरकत जिसने चिढ़ाने पर किया मजबूर, अब इस खिलाड़ी ने खोला जश्न का राज