
India vs West Indies 5th T20: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां और निर्णायक टी20 मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों ने इस सीरीज में अब तक शानदार खेल दिखाया है। शुरुआती 4 मैचों के बाद दोनों टीमें 2-2 मैच जीत चुकी हैं। ऐसे में जो भी टीम आज का मैच जीतेगी, सीरीज उसी के नाम होगी। क्रिकेट फैंस की नजरें चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले इस बड़े मुकाबले पर टिकी हैं। आइए जानते हैं कि यह हाई-वोल्टेज मैच कितने बजे शुरू होगा और आप इसे टीवी या मोबाइल पर फ्री में कैसे देख सकते हैं।
इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच यह पांचवां टी20 मैच आज शाम 7 बजे से शुरू होगा। मैच से ठीक आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर और वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे।
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क ने इंडिया और वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के ब्रॉडकास्ट राइट्स खरीदे हैं। आप स्टार स्पोर्ट्स के टीवी चैनल्स पर हिंदी, इंग्लिश और कन्नड़ समेत कई भाषाओं में यह मैच देख सकते हैं। अगर आप मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं, तो जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपके पास सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है।
बहुत से लोगों को नहीं पता कि वे इंडिया और वेस्टइंडीज का यह मैच बिना कोई पैसा खर्च किए फ्री में भी देख सकते हैं। अगर आपके घर में फ्री डिश डीटीएच (Free Dish DTH) लगा है, तो आप डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) चैनल पर यह 5वां टी20 मैच बिल्कुल फ्री में लाइव देख सकते हैं।
1. लखनऊ में खेले गए पहले टी20 मैच में इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।
2. रांची में हुए दूसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज ने 6 विकेट से बाजी मारी।
3. इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 मैच में इंडिया ने 14 रन से जीत हासिल की।
4. हैदराबाद में हुए चौथे टी20 मैच में वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीत दर्ज की।