बैंकॉक एशियन रिले में भारतीय टीम ने 4x400 मीटर मिक्स्ड रिले में जीता गोल्ड मेडल, भारत का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बना

Published : May 20, 2024, 06:45 PM IST
Indian Relay team

सार

भारत का 4x400 मीटर मिक्स्ड रिले रेस का राष्ट्रीय रिकॉर्ड 2023 में बना था। यह राष्ट्रीय रिकॉर्ड 3:14.34 सेकेंड का था।

Bangkok Asian Relay Race: बैंकॉक में हो रहे एशियाई रिले रेस में भारतीय टीम ने 4x400 मीटर मिक्स्ड रिले में स्वर्ण पदक जीता है। 3:14.12 सेकेंड में मिक्स्ड रिले को पूरा किया। टीम ने भारत का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी तोड़ा है। पुराना रिकॉर्ड 2023 में बना था।

क्या था भारत का रिकॉर्ड?

भारत का 4x400 मीटर मिक्स्ड रिले रेस का राष्ट्रीय रिकॉर्ड 2023 में बना था। यह राष्ट्रीय रिकॉर्ड 3:14.34 सेकेंड का था। इसे एशियन गेम्स में बनाया गया था।

लेकिन एशियन रिले में टूट गया पुराना रिकॉर्ड

भारत का राष्ट्रीय रिकॉर्ड एक साल बाद ही बैंकॉक में आयोजित एशियन रिले में टूट गया है। 4x400 मीटर मिक्स्ड रिले की भारतीय टीम ने नया रिकॉर्ड बनाया है। टीम में अजमल, जोथिका, अमोज और शुबा शामिल रहे। इन्होंने बैंकॉक में एशियाई रिले में 3:14.12 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता और नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है।

 

PREV

Recommended Stories

PM मोदी की बात सुन अपनी मुस्कान नहीं रोक पाए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, Watch Video
Expensive Cricketer Homes: टीम इंडिया के इन क्रिकेटर्स के पास हैं सबसे महंगे घर, कीमत उड़ा देगी होश