FIH pro league 2023: भारतीय हॉकी टीम ने किया कमाल, ओलंपिक चैंपियन बेल्जियम को हराकर रचा इतिहास

Published : Jun 03, 2023, 08:06 AM ISTUpdated : Jun 03, 2023, 08:09 AM IST
 India vs Belgium FIH pro league 2023

सार

India vs Belgium, FIH pro league 2023: हाल ही में भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप अपने नाम किया था। अब सीनियर हॉकी टीम ने ओलंपिक चैंपियन बेल्जियम को पटखनी दी और एफआईएच प्रो लीग में एकतरफा जीत हासिल की।

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय हॉकी खिलाड़ी इस समय शानदार लय में नजर आ रहे हैं, ना सिर्फ जूनियर हॉकी खिलाड़ी बल्कि सीनियर हॉकी प्लेयर्स ने भी एफआईएच प्रो लीग में शानदार जीत हासिल की। बता दें कि भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह के शानदार दो गोल के चलते शुक्रवार को भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक चैंपियन बेल्जियम को 5-1 से हराकर लीग में शानदार वापसी की है। इससे पहले एशिया कप 2023 में जूनियर भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को पटखनी देकर चौथी बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी।

भारत बनाम बेल्जियम हॉकी मैच

भारतीय हॉकी टीम और बेल्जियम हॉकी टीम के बीच एफआईएच प्रो लीग में शुक्रवार को हुए मैच की बात की जाए तो सबसे पहले भारत के मिडफील्डर विवेक सागर ने पहले ही मिनट में भारत के लिए शानदार गोल दाग कर उसे बढ़त दिलाई। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने 20वें और 29वें मिनट में दो गोल दागे। इसके अलावा अमित रोहिदास ने 28वें में मिनट पर तीसरा गोल और दिलप्रीत सिंह में मैच खत्म होने के 1 मिनट पहले 59 वें मिनट पर पांचवां गोल दागकर 5- 1 से यह मैच अपने नाम किया। बेल्जियम की ओर से एकमात्र गोल केवल 45वें मिनट में विलियम घिसलेन ने किया।

 

 

अब ब्रिटेन से होगा भारतीय हॉकी टीम का सामना

यूरोपीय चरण में अब भारतीय हॉकी टीम का सामना शनिवार को ब्रिटेन से होगा। इस लीग में पहले मैच में 26 मई को भारत को बेल्जियम से 1-2 से हार झेलनी पड़ी, फिर उसे ब्रिटेन से भी 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इसके बाद भारतीय टीम लय में नजर आई और बेल्जियम के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की।

भारतीय हॉकी टीम प्लेयर्स

गोलकीपर: कृष्ण बहादुर पाठक, पीआर श्रीजेश

डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह (C), अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, सुमित, संजय, मनदीप मोर, गुरिंदर सिंह>

मिडफील्डर: हार्दिक सिंह (VC), दिलप्रीत सिंह, मोइरंगथम रबीचंद्र सिंह, शमशेर सिंह, आकाशदीप सिंह, विवेक सागर प्रसाद।

फॉरवर्ड: अभिषेक, ललित कुमार उपाध्याय, एस कार्थी, गुरजंट सिंह, सुखजीत सिंह, राज कुमार पाल, मनदीप सिंह, सिमरनजीत सिंह।

और पढ़ें- World Bicycle Day 2023: ये है भारत के 7 सबसे फेमस साइकलिस्ट

PREV

Recommended Stories

Messi मुंबई आ रहे हैं: कोलकाता बवाल के बाद हाई अलर्ट, स्टेडियम में पानी की बोतल भी नहीं ले जा सकेंगे
'कोलकाता शर्मसार, दुनियाभर में बेइज्जती'…मेसी इवेंट में बवाल पर भड़की BJP, ममता बनर्जी की पार्टी भी नाराज