ISL: Mumbai City vs Hyderabad में कौन कितना आगे, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स- मैच प्रिव्यू

Published : Oct 20, 2023, 12:25 PM IST
mumbai city

सार

इंडियन सुपर लीग (ISL) में मुंबई सिटी बनाम हैदराबाद मैच का इंतजार फुटबाल फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। दोनों टीमें जब भी आमने सामने होती हैं तो एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं। 

Mumbai City vs Hyderabad. इंडियन सुपर लीग (ISL) में मुंबई सिटी और हैदराबाद के बीच जबरदस्त मुकाबला होने वाला है। यह टीमें जब भी एक-दूसरे के सामने आई हैं तो सांसे रोक देने वाला रोमांचक गेम ही खेला गया है। यही वजह है कि दोनों के बीच होने वाले अगले मुकाबले का फुटबाल फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इंडियन सुपर लीग में मुंबई सिटी का प्रदर्शन

इंडियन सुपर लीग में मुंबई सिटी ने अब तक कुल 3 मैच खेले हैं। इनमें से टीम ने 2 मैचों में जबरदस्त जीत हासिल की है, जबकि 1 मैच को ड्रॉ पर खत्म कराया है। यही वजह है कि टीम कुल 7 प्वाइंट्स के साथ अंक तालिका में दूसरे नंबर पर बनी हुई है। मुंबई ने कुल 6 गोल किए हैं जबकि 4 गोल खाए हैं। इस मैच के बाद प्वाइंट टेबल में बदलाव होगा।

कैसा रहा है हैदराबाद टीम का प्रदर्शन

इंडियन सुपर लीग में हैदराबाद की टीम में अभी तक 2 मैच खेले हैं और दोनों में हार का सामना करना पड़ा है। हैदराबाद अब तक दो मैचों में सिर्फ 1 गोल कर पाई है जबकि 3 गोल खाए हैं। इसी कारण से प्वाइंट टेबल में यह टीम 0 अंक के साथ सबसे नीचे यानि 11 नंबर पर सरक गई है। मुंबई सिटी के खिलाफ हैदराबाद को बेहतर खेल दिखाना होगा।

मुंबई सिटी बनाम हैदराबाद हेड टू हेड रिकॉर्ड

इंडियन सुपर लीग में मुंबई सिटी और हैदराबाद के बीच अब तक कुछ 8 मैच खेले गए हैं। इनमें से 4 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए, जबकि मुंबई ने 2 और हैदराबाद ने भी 2 मैच जीते हैं। इन 8 मैचों में दोनों टीमों बराबर गोल किए हैं। यानि मुंबई सिटी ने 11 गोल दागे हैं तो हैदराबाद भी पीछे नहीं रहा है और 11 गोल दागे हैं। दोनों के बीच नेक्स्ट मैच रोमांचक होने वाला है।

किस सीजन में कैसा रहा दोनों के बीच मैच

2022 में 9 अक्टूबर को खेले गए मैच मे हैदराबाद और मुंबई ने 3-3 गोल किए मैच ड्रॉ रहा। 4 फरवरी 2023 को दोनों टीमें 1-1 गोल कर पाईं मैच ड्रॉ रहा। 2021 के सीजन में हैदराबाद ने मुंबई को 3-1 से हराया। दूसरे मैच में भी हैदराबाद ने मुंबई को 2-1 से हराया। 2020 में मुंबई ने हैदराबाद को 2-0 से हराया और 2019 में भी हैदराबाद को मुंबई ने 2-1 से हरा दिया था।

यह भी पढ़ें

एशियन गेम्स में हिस्सा लेकर लौटे भारतीय एथलीट्स से पीएम मोदी ने की बात, नशा मुक्त अभियान में सहयोग का किया आह्वान

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे आज, कब-कहां-कैसे देखें मैच?
Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने इस टीम के कप्तान, इन 17 खिलाड़ियों को भी मिला मौका