
India vs Sri Lanka Women Final: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय महिला टीम को 8वीं बार महिला एशिया कप का खिताब जीतने पर बधाई दी है। रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से हराया। यह फाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “भारत ने एशियाई क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 8वीं बार महिला एशिया कप का खिताब जीतने पर हमारी चैंपियन टीम को दिल से बधाई। आपने पूरे टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाए रखा और देश को गर्व महसूस कराया। आप लाखों लोगों के लिए प्रेरणा हैं।”
India sets another milestone in Asian cricket.
Heartiest congratulations to our champions on clinching the 8th Women's Asia Cup title. You have thrilled the nation with your undisputed dominance throughout the tournament and paved the path of inspiration for millions. pic.twitter.com/AvKjh76Obs— Amit Shah (@AmitShah) September 13, 2026
भारतीय महिला टीम ने फाइनल में हर मोर्चे पर शानदार प्रदर्शन करते हुए आठवीं बार महिला एशिया कप का खिताब जीता। दुबई में हुए इस मुकाबले में टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने 129 रनों की रिकॉर्ड ओपनिंग पार्टनरशिप की, जिसकी बदौलत भारत ने 183/5 का मजबूत स्कोर बनाया। इसके बाद गेंदबाजी में श्री चरणी ने चार ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जबकि दीप्ति शर्मा ने भी अपने चार ओवर के स्पेल में 19 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।
184 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। इमेशा दुलानी ने एक चौके के साथ पारी की शुरुआत तो की, लेकिन भारतीय तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने ओवर की चौथी गेंद पर ही उन्हें बोल्ड कर दिया और श्रीलंकाई टीम को शुरुआती झटका दिया।
ये भी पढ़ें- IND W vs SL W Final: शेफाली ने 24 गेंदों में जड़ा तूफानी अर्धशतक, मंधाना का बल्ला भी जमके गरजा
मैच की बात करें तो, भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। स्मृति और शेफाली के बीच 129 रनों की साझेदारी के बाद भारतीय बल्लेबाजी थोड़ी लड़खड़ा गई। कप्तान हरमनप्रीत कौर (14 गेंदों में 14 रन) और ऋचा घोष (13 गेंदों में 17 रन) बड़ी पारी नहीं खेल पाईं। आखिर में भारती फुलमाली ने सिर्फ पांच गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 15* रन बनाकर भारत का स्कोर 20 ओवर में 183/5 तक पहुंचाया। श्रीलंका के लिए मिथाली अयोध्या (4 ओवर में 1/33) और चमारी अथापथु (4 ओवर में 1/34) सबसे सफल गेंदबाज रहीं।
ये भी पढ़ें-महिला एशिया कप 2026: बल्लेबाजी और गेंदबाजी में कौन नंबर-1? जानें टॉप 5 खिलाड़ी