महिला एशिया कप 2026: बल्लेबाजी और गेंदबाजी में कौन नंबर-1? जानें टॉप 5 खिलाड़ी
Women’s Asia Cup Top Batter & Baller: महिला टी20 एशिया कप 2026 अब अपने फाइनल मुकाबले तक पहुंच चुका है। फाइनल से पहले आइए जानते हैं कि टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज कौन हैं।

टॉप-5 बल्लेबाजों में भारत का दबदबा
महिला एशिया कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज भारतीय टीम की स्टार खिलाड़ी शेफाली वर्मा हैं। उन्होंने 4 मैचों की 4 पारियों में 168 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 42.00 और स्ट्राइक रेट 169.70 रहा है। शेफाली ने अब तक 19 चौके और 9 छक्के लगाए हैं।

स्मृति मंधाना
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत की अनुभवी बल्लेबाज स्मृति मंधाना हैं। उन्होंने 4 मैचों की 4 पारियों में 154 रन बनाए हैं। उनका औसत 38.50 और स्ट्राइक रेट 171.11 रहा है। स्मृति के बल्ले से अब तक 20 चौके और 7 छक्के निकले हैं।
और पढे़ं- Pakistan W vs Sri Lanka W: कौन जीता कल का एशिया कप सेमी फाइनल-2 मुकाबला?
शोभना मोस्तरी
बांग्लादेश की शोभना मोस्तरी 95 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 4 मैचों में 4 पारियां खेलीं और उनका बल्लेबाजी औसत 23.75 रहा। उनका स्ट्राइक रेट 84.07 है।
श्रीलंका की 2 खिलाड़ी 4-5 पर
श्रीलंका की हर्षिता समरविक्रमा 89 रन के साथ चौथे नंबर पर हैं। उनका औसत 44.50 और स्ट्राइक रेट 114.10 रहा है। वहीं, श्रीलंका की निलाक्षी डी सिल्वा 86 रन के साथ पांचवें नंबर पर हैं। उनका औसत 43.00 और स्ट्राइक रेट 126.47 रहा है।
गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा नंबर-1
गेंदबाजी में भी भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिला है। भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने 4 मैचों में शानदार गेंदबाजी करते हुए 11 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने 11.2 ओवर में सिर्फ 40 रन दिए और उनका गेंदबाजी औसत 3.64 रहा।
एशिया कप के अन्य बेस्ट बॉलर्स
श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू 11 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 14.3 ओवर में 59 रन देकर 11 विकेट लिए हैं। उनके नाम एक पांच विकेट हॉल भी है। पाकिस्तान की फातिमा सना 9 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 13.4 ओवर में 84 रन दिए और एक बार चार विकेट लेने का कारनामा किया। भारत की श्री चरणी और बांग्लादेश की मारूफा अक्टर ने 8-8 विकेट लिए हैं। श्री चरणी चौथे और मारूफा अक्टर पांचवें नंबर पर हैं।
महिला एशिया कप 2026 फाइनल को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल
1. महिला एशिया कप 2026 में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं?
शेफाली वर्मा 168 रन के साथ सबसे आगे हैं।
2. महिला एशिया कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट किसके नाम हैं?
दीप्ति शर्मा और चमारी अट्टापट्टू ने 11-11 विकेट लिए हैं।
3. महिला एशिया कप 2026 का फाइनल कब है?
भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल 13 सितंबर को खेला जाएगा।