Pakistan vs Sri Lanka Women: महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। अब 13 सितंबर को खिताबी मुकाबले में भारत और श्रीलंका की भिड़ंत होगी।

PAK W vs SL W: महिला टी20 एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थीं। इस रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली। इस जीत के साथ श्रीलंका लगातार तीसरी बार महिला एशिया कप के फाइनल में पहुंचा है। अब खिताबी मुकाबले में भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला 13 सितंबर 2026, रविवार को खेला जाएगा।

पाकिस्तान ने बनाए 130 रन

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की। पाकिस्तान की महिला टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से कप्तान फातिमा सना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 47 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। उनके अलावा शवाल जुल्फिकार ने 24 रन बनाए। इन पारियों की मदद से पाकिस्तान की टीम श्रीलंका के सामने 131 रनों का लक्ष्य रखने में सफल रही।

श्रीलंका ने 18.4 ओवर में हासिल किया लक्ष्य

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी रही। टीम की बल्लेबाजों ने दबाव के बीच संयम से बल्लेबाजी की और मुकाबले को अपने पक्ष में कर लिया। श्रीलंका ने 18.4 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाकर यह मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया। श्रीलंका की ओर से हर्षिता समराविक्रमा, कविशा दिलहारा और निलाक्षिका डी सिल्वा ने अहम पारियां खेलीं और टीम को फाइनल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

और पढ़ें- 2004 से 2026 तक महिला एशिया कप में भारत का सफर, 7 खिताब और 10 फाइनल की पूरी कहानी

अब भारत से होगा श्रीलंका का मुकाबला

13 सिंतबर को भारत और श्रीलंका के बीच महिला एशिया कप का फाइनल मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें कई बार आमने-सामने आ चुकी हैं। अब तक दोनों टीमों के बीच 8 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 7 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका को सिर्फ 1 मुकाबले में जीत मिली है। श्रीलंका की एकमात्र जीत 2024 के फाइनल में आई थी। उस मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को 8 विकेट से हराकर पहली बार महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। अब 2026 में दोनों टीमें एक बार फिर फाइनल में आमने-सामने होंगी। ऐसे में भारत के पास 2024 के फाइनल की हार का बदला लेने का मौका होगा, जबकि श्रीलंका लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगा।

महिला एशिया कप 2026 को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच महिला एशिया कप सेमीफाइनल कौन जीता?

श्रीलंका ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया।

2. महिला एशिया कप 2026 का फाइनल किन टीमों के बीच होगा?

फाइनल में भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी।

3. भारत और श्रीलंका के बीच महिला एशिया कप में कितनी बार मुकाबला हुआ है?

दोनों टीमों के बीच 8 मुकाबले हुए हैं, जिनमें भारत ने 7 और श्रीलंका ने 1 मैच जीता है।