MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Haiwaan Film Review
BRICS Summit
Kal Ka Rashifal
Bank Strike 2026
Toxic Box Office Collection
Xi Jinping India Visit
Delhi Rare Medical Case
Haiwaan Advance Booking & Box Office
BRICS Summit 2026
Hanuman Ansh Box Office Collection
Abhijit Dipke Manoj Jarange Strike
UP Mau Hospital Case
H-1B Visa
BRICS Summit
Putin India Visit
Top 10 Morning News
Mirzapur The Movie Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • 2004 से 2026 तक महिला एशिया कप में भारत का सफर, 7 खिताब और 10 फाइनल की पूरी कहानी

2004 से 2026 तक महिला एशिया कप में भारत का सफर, 7 खिताब और 10 फाइनल की पूरी कहानी

Women's Asia Cup Winners: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। जानें भारत ने अब तक कब-कब महिला एशिया कप जीता और हर फाइनल में किस टीम को हराया।

4 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Sep 11 2026, 03:42 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
2004: पहली बार भारत बना चैंपियन
Image Credit : chat GPT

2004: पहली बार भारत बना चैंपियन

महिला एशिया कप का पहला सीजन 2004 में खेला गया था। उस समय टूर्नामेंट में सिर्फ भारत और श्रीलंका की टीमें शामिल थीं और इसे पांच मैचों की वनडे सीरीज के रूप में खेला गया था। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ सभी पांच मुकाबले जीतकर 5-0 से टूर्नामेंट अपने नाम किया और पहली बार महिला एशिया कप का चैंपियन बना।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210
2005-06: लगातार दूसरी ट्रॉफी
Image Credit : Asianet News

2005-06: लगातार दूसरी ट्रॉफी

दूसरे सीजन में भी भारत और श्रीलंका के बीच खिताबी मुकाबला हुआ। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 97 रन से हराया और लगातार दूसरी बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 269/4 का स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 172/9 रन ही बना सकी।

और पढे़ं- India W vs Bangladesh W: कौन जीता एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल? जानें किसे मिली फाइनल में जगह

310
2006: लगातार तीसरी बार भारत बना चैंपियन
Image Credit : Asianet News

2006: लगातार तीसरी बार भारत बना चैंपियन

2006 में भारत ने एक बार फिर फाइनल में श्रीलंका को मात दी। श्रीलंकाई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 93 रन पर सिमट गई। इसके बाद भारत ने 95/2 रन बनाकर 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया और लगातार तीसरी बार महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम किया।

410
2008: बड़ी जीत के साथ भारत का चौथा खिताब
Image Credit : Asianet News

2008: बड़ी जीत के साथ भारत का चौथा खिताब

2008 के फाइनल में भी भारत का सामना श्रीलंका से हुआ। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 260/7 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम सिर्फ 83 रन पर आउट हो गई। भारत ने यह मुकाबला 177 रन से जीतकर लगातार चौथी बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की।

510
2012: T20 फॉर्मेट में भी भारत का कायम रहा दबदबा
Image Credit : Asianet News

2012: T20 फॉर्मेट में भी भारत का कायम रहा दबदबा

2012 में महिला एशिया कप का फॉर्मेट वनडे से बदलकर T20 कर दिया गया। इस सीजन के फाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान से हुआ। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 81 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 63 रन पर सिमट गई। भारत ने 18 रन से जीत दर्ज कर पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया।

610
2016: पाकिस्तान को हराकर भारत की छठी ट्रॉफी
Image Credit : Asianet News

2016: पाकिस्तान को हराकर भारत की छठी ट्रॉफी

2016 के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की एक बार फिर भिड़ंत हुई। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 121 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 104/6 रन ही बना सकी। भारत ने 17 रन से जीत दर्ज की और लगातार छठी बार महिला एशिया कप का खिताब जीता।

710
2018: भारत का विजयी अभियान थमा
Image Credit : Asianet News

2018: भारत का विजयी अभियान थमा

2018 में भारत लगातार सातवीं ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान पर उतरा था, लेकिन फाइनल में बांग्लादेश ने बड़ा उलटफेर कर दिया। बांग्लादेश ने भारत को 3 विकेट से हराकर पहली बार महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। इस हार के साथ भारत का लगातार छह खिताब जीतने का सिलसिला भी टूट गया।

810
2022: श्रीलंका को हराकर भारत ने जीता सातवां खिताब
Image Credit : Asianet News

2022: श्रीलंका को हराकर भारत ने जीता सातवां खिताब

2022 में भारत ने शानदार वापसी की। फाइनल में उसका सामना श्रीलंका से हुआ। श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 65 रन पर सिमट गई। भारत ने 8.3 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 8 विकेट से जीत दर्ज की। इसके साथ ही भारत ने अपना सातवां महिला एशिया कप खिताब जीता।

910
2024: श्रीलंका ने भारत को दी मात
Image Credit : Asianet News

2024: श्रीलंका ने भारत को दी मात

2024 के फाइनल में भारत का सामना श्रीलंका से हुआ। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 165 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 18.4 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और पहली बार महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम किया।

1010
2026: भारत 10वीं बार फाइनल में
Image Credit : Asianet News

2026: भारत 10वीं बार फाइनल में

महिला एशिया कप 2026 में भारतीय टीम ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। 10 सितंबर को खेले गए सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 40 रन से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रन बनाए, जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 109/7 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ भारत ने महिला एशिया कप के इतिहास में 10वीं बार फाइनल में जगह बनाई है। अब फाइनल 13 सितंबर को खेला जाएगा।

महिला एशिया कप 2026 को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. भारत ने महिला एशिया कप कितनी बार जीता है?

भारत ने अब तक महिला एशिया कप का खिताब 7 बार जीता है।

2. भारत ने पहली बार महिला एशिया कप कब जीता था?

भारत ने 2004 में पहली बार महिला एशिया कप का खिताब जीता था।

3. 2026 में भारत कितनी बार फाइनल में पहुंचा है?

2026 में बांग्लादेश को हराकर भारत 10वीं बार महिला एशिया कप के फाइनल में पहुंचा है। अगर भारत फाइनल जीतता है, तो यह उसका 8वां खिताब होगा।

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्ष 2015 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2020 से वे एशियानेट न्यूज़ हिंदी से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफस्टाइल और स्पोर्ट्स से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कंटेंट तैयार करती हैं। पहले वे पत्रिका, न्यूज़ डीएनए, और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। फीचर स्टोरी लिखने में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स के साथ एमबीए (एचआर और मार्केटिंग) भी किया है, जो उनके प्रोफेशनल अप्रोच को मजबूत बनाता है।
क्रिकेट समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
कुलदीप यादव को भी पीछे छोड़ महिला क्रिकेटर बनी नंबर वन, 29 मैच में किया ये कारनामा
Recommended image2
सूर्यवंशी की उम्र पर शमी का बड़ा बयान! जितनी इसकी उम्र है, उतना तो मेरा क्रिकेट करियर...
Recommended image3
सिर्फ कुलदीप यादव ही नहीं, एक मैच में 10+ विकेट ले चुके हैं ये 5 भारतीय गेंदबाज
Recommended image4
जिस दिन किया T20 डेब्यू, उसी दिन होगा टीवी पर आगाज, रोहित शर्मा का यह वीडियो देखा क्या?
Recommended image5
2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर रोहित शर्मा का ‘क्लियर मैसेज’? एक टीशर्ट से दिया मजेदार जवाब!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved