Pro wrestling Championship 2024: भारतीय पहलवान संग्राम सिंह ने पाकिस्तान खिलाड़ी को हराया, 6 साल बाद की कुश्ती में धमाकेदार वापसी

Published : Feb 28, 2024, 08:05 AM IST
Sangram-Singh-won-gold-medal-in-pro-wrestling-championship

सार

Pro wrestling Championship 2024: भारतीय पहलवान संग्राम सिंह ने 6 साल बाद कुश्ती में धमाकेदार वापसी की और प्रो रेसलिंग चैंपियनशिप 2024 में गोल्ड मेडल हासिल किया।

स्पोर्ट्स डेस्क: हाल ही में दुबई में प्रो रेसलिंग चैंपियनशिप 2024 का आयोजन किया गया। इस लीग का फाइनल मुकाबला दुबई के शबाब अलहली क्लब में हुआ, जिसमें भारतीय पहलवान संग्राम सिंह का सामना पाकिस्तानी पहलवान मोहम्मद सईद से हुआ। 6 राउंड की इस प्रतियोगिता के बाद संग्राम सिंह ने गोल्ड मेडल हासिल किया। इतना ही नहीं उन्हें बतौर सम्मान राशि 3 करोड़ रुपए का पुरस्कार भी दिया गया है। आइए आपको बताते हैं किस तरह से संग्राम सिंह ने 6 साल बाद धमाकेदार कमबैक कुश्ती में किया।

संग्राम सिंह ने पाकिस्तानी पहलवान को चटाई धूल

मंगलवार को हुए प्रो रेसलिंग चैंपियनशिप 2024 के फाइनल मुकाबले में भारतीय पहलवान संग्राम सिंह और मोहम्मद सईद आमने-सामने रहे। जिसमें भारतीय पहलवान ने अपना दबदबा कायम रखा और 30-23 से मोहम्मद सईद को हराया। अपनी शानदार जीत के बाद पहलवान संग्राम सिंह ने कहा- "यह जीत मेरे सभी देशवासियों को समर्पित है, जिन्होंने हमेशा मेरा और मेरे प्रयासों का समर्थन किया है। उन सभी युवाओं को जो बड़े सपने देखते हैं। हर किसी को अपने सपने के लिए आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करने के लिए एकमात्र उद्देश्य के साथ मैट पर वापस आकर मुझे खुशी हुई है।"

8 साल तक व्हीलचेयर पर रहे संग्राम सिंह

21 जुलाई 1985 को रोहतक के छोटे से गांव मदीना में जन्मे संग्राम सिंह ने कड़ी मेहनत कर पहलवानी में अपना करियर बनाया। लेकिन एक समय ऐसा आया जब वह 8 साल तक व्हीलचेयर पर रहे, उन्हें रूमेटोइड गठिया हो गया था, जिसकी वजह से उनका चलना-फिरना भी मुश्किल हो गया था। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और कड़ी मेहनत कर पहलवानी में आगे बढ़े।

फिल्म उड़ान में नजर आएंगे संग्राम सिंह

संग्राम सिंह को पहलवानी के साथ एक्टिंग का भी बहुत शौक है। वह साल 2015 में आई फिल्म उवा में सबसे पहले नजर आए थे। इसके बाद सरवाइवर इंडिया, द अल्टीमेट बैटल, नच बलिए-7 और बिग बॉस जैसे टीवी रियलिटी शोज में भी नजर आ चुके हैं। अब जल्द ही संग्राम सिंह फिल्म उड़ान में दिखाई देने वाले हैं। ये फिल्म उनकी सोलो फिल्म है, जिसमें वह 25 साल के यंग पहलवान का रोल प्ले करते नजर आएंगे। यह फिल्म रेसलिंग बैकग्राउंड पर ही बनाई गई है।

और पढ़ें- WPL 2024 RCBW vs GG: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुजरात टाइटन्स को 8 विकेट्स से हराया, स्मृति मंधाना की आतिशी पारी

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल