IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत के रास्ते पर SRH ने की वापसी, काम नहीं आई मिचेल मार्श की पारी

दिल्ली कैपिटल्स (DC) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 9 रन से हरा दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने छह विकेट खोलकर 197 रन बनाए थे। DC के ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने शानदार प्रदर्शन किया।

Vivek Kumar | Published : Apr 29, 2023 6:22 PM IST / Updated: Apr 30 2023, 12:15 AM IST

नई दिल्ली। आईपीएल 2023 के मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 9 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही SRH ने जीत के रास्ते पर वापसी की है। DC के ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले चार विकेट लिए फिर 63 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने छह विकेट खोकर 197 रन बनाए। 198 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी DC अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी। कप्तान डेविड वॉर्नर पहले ही ओवर में दो गेंदों पर आउट हो गए। मिचेल मार्श नंबर तीन पर आए। उन्होंने 63 रन की तूफानी पारी खेली।

मयंक मारकंडे ने तोड़ी मार्श- साल्ट की जोड़ी

मार्श ने फिल साल्ट (59) के साथ दूसरे विकेट के लिए 112 रन की शानदार साझेदारी की। उस वक्त दिल्ली जीत की ओर बढ़ती दिख रही थी। मयंक मारकंडे ने मार्श और साल्ट की साझेदारी तोड़ी। उन्होंने 59 रन पर खेल रहे साल्ट का विकेट लिया। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने मनीष पांडेय को एक रन पर आउट कर दिया। इसके बाद अकील हुसैन ने मार्श को आउट कर दिया। प्रियम गर्ग ने 12, सरफराज खान ने 9, अक्षर पटेल ने 29 और रिपल पटेल ने 11 रन बनाए।

अभिषेक शर्मा ने बनाए 67 रन

सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा ने 67, मयंक अग्रवाल ने 5, राहुल त्रिपाठी ने 10, ऐडन मार्करम ने 8, हैरी ब्रूक ने 0, हेनरिक क्लासेन ने 53, अब्दुल समद ने 28 और अकील हुसैन ने 16 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे अभिषेक अलग विकेट पर बल्लेबाजी करते नजर आए, उन्होंने 12 चौके और एक छक्का लगाया, जबकि बाकी बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए। इस जीते के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद प्वाइंट टेबल में 8वें नंबर पर पहुंच गई है। उसके पास 6 अंक हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स 10वें स्थान पर है। उसके पास 4 अंक हैं।

Read more Articles on
Share this article
click me!