Ishan Kishan Record: ईशान किशन ने तोड़ा सूर्यकुमार यादव का टी20 रिकॉर्ड, 10 गेंदों में मचाया तहलका!

Published : Oct 18, 2026, 03:00 PM IST
Alleged Slap on CRPF Personnel

सार

Ishan Kishan World Record: बेंगलुरु में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया 5वां टी20 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया और सीरीज 2-2 से बराबर रही। लेकिन इस मैच में ईशान किशन ने अपनी तूफानी बैटिंग से सूर्यकुमार यादव का एक बड़ा टी20 वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

India vs West Indies 5th T20: बेंगलुरु में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। मैच रद्द होने से सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। बेंगलुरु में खेले गए इस आखिरी और निर्णायक मैच में बारिश ने भले ही मजा किरकिरा किया हो, लेकिन टीम इंडिया के बैटर ईशान किशन ने अपनी तूफानी बैटिंग से फैंस का पूरा पैसा वसूल करवा दिया। ईशान ने सिर्फ 10 गेंदों में 30 रन ठोक डाले। उनकी इस पारी में तीन चौके और दो गगनचुंबी छक्के शामिल थे। इसी धमाकेदार पारी के दम पर ईशान किशन ने सूर्यकुमार यादव का एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

मैच में बारिश का खलल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस अहम मुकाबले में बारिश ने विलेन का काम किया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने 7.4 ओवर में 118 रन बना लिए थे। इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई और मैच रेफरी को खेल रद्द करना पड़ा। इसी बीच अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग से ईशान किशन ने पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया।

सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड अब ईशान के नाम

ईशान किशन पिछले एक साल से टी20 क्रिकेट में गजब की फॉर्म में चल रहे हैं। अब वह आईसीसी के पूर्ण सदस्य देशों के खिलाड़ियों में, एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले बैटर बन गए हैं। साल 2026 के कैलेंडर ईयर में ईशान किशन ने कुल 177 बार गेंद को बाउंड्री के पार भेजा है। इसमें 122 चौके और 55 छक्के शामिल हैं। इस साल सिर्फ 34 टी20 मैच खेलकर ईशान ने कुल 1158 रन बनाए हैं।

इससे पहले एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव के नाम था। सूर्या ने साल 2022 में कुल 174 बाउंड्री (चौके और छक्के) लगाई थीं। इसमें 106 चौके और 68 छक्के शामिल थे। उस साल सूर्या ने भारत के लिए 31 टी20 मैच खेलकर 1164 रन बनाए थे। वहीं, इस लिस्ट में भारत के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा तीसरे नंबर पर हैं। अभिषेक ने इस साल 34 टी20 मैचों में 956 रन बनाए हैं। उन्होंने इस कैलेंडर ईयर में कुल 162 बाउंड्री लगाई हैं, जिनमें 92 चौके और 70 छक्के शामिल हैं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

WTC Final Scenario: टीम इंडिया के 7 मैच बाकी, फाइनल में जाने के लिए कितनी जीत जरूरी?
IPL 2027 Auction Date: आईपीएल ऑक्शन की तारीख तय! 16 दिसंबर को गोवा में जुटेंगी सभी टीमें