WTC Final Scenario: टीम इंडिया के 7 मैच बाकी, फाइनल में जाने के लिए कितनी जीत जरूरी?

Published : Oct 18, 2026, 01:56 PM IST
WTC Final Scenario

सार

World Test Championship Standings: टीम इंडिया के अभी 7 टेस्ट मैच बचे हैं। ऐसे में सवाल है कि WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने होंगे? फिलहाल पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड टॉप दो में बैठे हैं। आइए समझते हैं भारत का पूरा समीकरण।

WTC Points Table 2025-27: WTC पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर हुआ है। मजबूत ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 214 रनों से हराकर पहला नंबर कब्जा लिया है। इसके बाद भारत के लिए फाइनल की राह और भी मुश्किल हो गई है। वैसे टीम इंडिया 51.52 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है।

WTC पॉइंट्स टेबल का हाल कैसा है?

ऑस्ट्रेलिया 11 टेस्ट जीतकर 108 अंकों और 81.82% के साथ पहले नंबर पर है। वहीं, न्यूजीलैंड 72.22% के साथ दूसरे नंबर पर है। न्यूजीलैंड ने अब तक 6 मैच खेले हैं, जिनमें से 4 जीते हैं, 1 हारा है और 1 ड्रॉ रहा है।

न्यूजीलैंड के बाद साउथ अफ्रीका तीसरे नंबर पर है। उसने पांच में से तीन मैच जीते हैं और उसका औसत 60% है। इसी तरह बांग्लादेश चौथे नंबर पर है। बांग्लादेश ने छह मैच खेले हैं, तीन जीते हैं, दो हारे हैं और एक मैच ड्रॉ रहा है।

पांचवें नंबर पर मौजूद टीम इंडिया के लिए WTC फाइनल का रास्ता काफी मुश्किल हो गया है। भारत ने 11 मैचों में से 5 जीते हैं, 4 हारे हैं और 2 ड्रॉ खेले हैं। फिलहाल भारत का औसत 51.52% है।

क्या भारत के पास WTC फाइनल खेलने का मौका है?

भारत को अभी 7 मैच और खेलने हैं। टीम इंडिया फाइनल में जाएगी या नहीं, यह बचे हुए मैचों के नतीजों पर निर्भर करेगा। भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच और न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट खेलने हैं। इन मैचों को जीतने के साथ-साथ भारत का फाइनल का सपना दूसरी टीमों की हार-जीत पर भी टिका है।

एक और बात यह है कि WTC फाइनल का फैसला कुल अंकों से नहीं, बल्कि PCT (पॉइंट्स परसेंटेज) से होता है। एक जीत पर 12 अंक, ड्रॉ पर 4 अंक और टाई होने पर 6 अंक मिलते हैं। लीग के आखिर में टॉप दो टीमें फाइनल खेलती हैं।

अगर टीम इंडिया अपने बचे हुए सभी टेस्ट जीत लेती है, तो उसका PCT 70.37% तक पहुंच जाएगा। फाइनल में जाने के लिए यह एक बहुत अच्छा स्कोर है।

WTC में PCT का फॉर्मूला क्या है?

  • PCT = (टीम द्वारा जीते गए अंक / कुल मैचों के अधिकतम अंक) x 100
  • कुल मैच: 11 (खेले गए) + 7 (बचे हुए) = 18 मैच।
  • अधिकतम अंक: 18 x 12 = 216 अंक (यानी भारत 18 मैचों में ज्यादा से ज्यादा 216 अंक ले सकता था)।
  • भारत के संभावित अंक: 152 अंक। अभी भारत के पास 68 अंक हैं। अगर 7 मैच जीतता है (12 x 7 = 84), तो कुल अंक 68 + 84 = 152 होंगे।

WTC में अंक कैसे तय होते हैं?

  • जीतने वाली टीम को 12 अंक मिलते हैं।
  • मैच टाई होने पर 6 अंक मिलते हैं।
  • मैच ड्रॉ होने पर 4 अंक मिलते हैं।
  • टॉप दो टीमें फाइनल में जाती हैं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IPL 2027 Auction Date: आईपीएल ऑक्शन की तारीख तय! 16 दिसंबर को गोवा में जुटेंगी सभी टीमें
Kumar Kushagra Team India: कौन हैं कुमार कुशाग्र? केएल राहुल की जगह टीम इंडिया में मिली एंट्री, जानें उनका क्रिकेट रिकॉर्ड