लियोनेल मेसी को जीवन का यह है बड़ा पछतावा, बोले-'क्या बेवकूफ था मैं, अपना समय बर्बाद कर दिया'

Published : Oct 12, 2026, 12:08 PM IST

Lionel Messi Regret:फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने अपने करियर में लगभग हर बड़ी सफलता हासिल की है। हालांकि, मैदान पर अपनी प्रतिभा से दुनिया को हैरान करने वाले मेसी को जिंदगी में एक बात का अफसोस है। आइए, जानते हैं कि उन्हें किस बात का मलाल है।

PREV
15
क्यों अपने करियर को लेकर पछता रहे हैं मेसी?

लियोनेल मेसी को अपने फुटबॉल करियर में मिली सफलता पर कोई पछतावा नहीं है, लेकिन उन्हें एक ऐसा मौका गंवाने का अफसोस है, जिसका फायदा वह अपने जीवन में उठा सकते थे। यह मौका बचपन में अंग्रेजी सीखने से जुड़ा है। हाल ही में मैक्सिकन पॉडकास्ट 'मीरो डी अत्रास' में बातचीत के दौरान मेसी ने इस बारे में खुलकर बात की। उन्होंने स्वीकार किया कि बचपन में उनके पास अंग्रेजी सीखने का समय था, लेकिन उन्होंने इस मौके का फायदा नहीं उठाया।

25
क्या बोले मेसी

मेसी ने कहा, "मुझे कई बातों का पछतावा है। उनमें से एक है बचपन में अंग्रेजी नहीं सीखना। मेरे पास कम से कम अंग्रेजी पढ़ने का समय था, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। मुझे इसका बहुत अफसोस है।" उनका मानना है कि कम उम्र में अक्सर लोग पढ़ाई और नई चीजें सीखने की अहमियत नहीं समझते। हालांकि, समय बीतने के बाद उन्हें एहसास होता है कि कौन सी चीजें जीवन में काम आ सकती थीं।

और पढे़ं- मेसी के रिटायरमेंट के बाद कहां से आएगा पैसा? जानें Lionel Messi की कमाई के 7 बड़े सोर्स

35
बड़े लोगों से बातचीत करने में हुई परेशानी

मेसी ने बताया कि अपने करियर के दौरान वह कई शानदार और खास लोगों से मिले, जिनसे वह बातचीत करना चाहते थे। लेकिन अंग्रेजी नहीं आने के कारण वह उनसे खुलकर बात नहीं कर पाए। मेसी ने कहा कि जब वह ऐसे लोगों के साथ होते थे, तो उन्हें लगता था कि वह उनसे बातचीत कर सकते थे, लेकिन भाषा की कमी के कारण ऐसा नहीं कर पाए। इस बात को याद करते हुए वह खुद से कहते थे, "क्या बेवकूफ था मैं, मैंने अपना समय बर्बाद कर दिया।"

45
बच्चों को पढ़ाई की अहमियत समझाते हैं मेसी

अपने अनुभव से सीख लेते हुए मेसी अब अपने बच्चों को पढ़ाई और अच्छी शिक्षा पर ध्यान देने की सलाह देते हैं। वह चाहते हैं कि उनके बच्चे मिलने वाले अवसरों का पूरा फायदा उठाएं और भविष्य के लिए खुद को तैयार करें। मेसी ने बताया कि अर्जेंटीना में स्कूल का उनका आखिरी साल अच्छा नहीं रहा था, क्योंकि उन्हें पता था कि वह बार्सिलोना जाने वाले हैं। बाद में उन्होंने बार्सिलोना की युवा फुटबॉल अकादमी ला मासिया से जुड़े बच्चों के साथ अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की।

55
फुटबॉल ने भी सिखाए जिंदगी के सबक

मेसी का कहना है कि फुटबॉल ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। इस खेल ने उन्हें जीवन के मूल्य समझाए, अच्छे रिश्ते बनाने का मौका दिया और दुनिया के अलग अलग हिस्सों को देखने का अवसर भी दिया। उनकी यह बात बताती है कि बड़ी सफलता हासिल करने के बाद भी इंसान को अपनी कुछ कमियों का एहसास हो सकता है। मेसी की सीख साफ है कि खेल या करियर में आगे बढ़ने के साथ साथ पढ़ाई, नई भाषाएं सीखना और खुद को बेहतर बनाना भी जरूरी है।

Read more Photos on

Recommended Stories