Lionel Messi Father Death: पिता जॉर्ज मेसी के निधन के बाद संन्यास लेंगे लियोनेल मेसी?

Published : Aug 13, 2026, 07:15 AM IST
Lionel Messi latest news

सार

Lionel Messi Father Death: पिता जॉर्ज मेसी के निधन के बाद लियोनेल मेसी बेहद इमोशनल हैं। अपने इमोशनल पोस्ट में उन्होंने फुटबॉल करियर को लेकर भी चिंता जाहिर की, जिसके बाद उनके संन्यास और फुटबॉल से ब्रेक की अटकलें तेज हो गई हैं।

Jorge Messi death: फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी इस समय अपनी जिंदगी के बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। 68 साल की उम्र में उनके पिता जॉर्ज मेसी का निधन हो गया। पिता की मौत के बाद मेसी पूरी तरह टूट गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपने पिता को याद किया। इस पोस्ट में उन्होंने अपने फुटबॉल करियर को लेकर भी ऐसी बात लिखी, जिसके बाद उनके संन्यास को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

पिता की मौत के बाद फुटबॉल करियर को लेकर चिंता

पिता के निधन के बाद लियोनेल मेसी ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल मैसेज लिखा। इसमें उन्होंने बताया कि उनके लिए इस नुकसान से उबरना आसान नहीं है। मेसी ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह अपने पिता के बिना आगे कैसे बढ़ेंगे और वह लंबे समय तक फुटबॉल खेल पाएंगे या नहीं। मेसी के इस बयान के बाद उनके संभावित संन्यास को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, मेसी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर संन्यास की घोषणा नहीं की है। ऐसे में यह कहना जल्दबाजी होगी कि वह फुटबॉल को हमेशा के लिए अलविदा कहने वाले हैं। माना जा रहा है कि वह इस मुश्किल समय में फुटबॉल से कुछ समय का ब्रेक ले सकते हैं।

मेसी के पिता सिर्फ पिता नहीं, उनके मार्गदर्शक भी थे

लियोनेल मेसी के फुटबॉल करियर को बनाने में उनके पिता जॉर्ज मेसी की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका रही। जब मेसी कम उम्र में बार्सिलोना की मशहूर फुटबॉल अकादमी ला मासिया में ट्रायल देने पहुंचे थे, तब जॉर्ज मेसी उनके साथ स्पेन गए थे। इसके बाद मेसी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और दुनिया के फेमल फुटबॉल खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाई। उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए और अर्जेंटीना को 2022 फीफा वर्ल्ड कप का खिताब भी दिलाया।

और पढे़ं- लियोनेल मेस्सी का ऐलान, 'मेरा रिटायरमेंट इंटर मियामी से ही होगा, तब तक इसी क्लब से खेलूंगा'

पिता की मौत के बाद मेसी ने अपने इमोशनल मैसेज में बताया कि उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा कि उनके पिता उनके साथ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अब वह अपने पिता से दोबारा बात नहीं कर पाएंगे और न ही किसी मैच के बाद उनका मैसेज मिलेगा। मेसी ने यह भी बताया कि उनके पिता हमेशा उन्हें खेलते हुए देखना चाहते थे। वह चाहते थे कि मेसी आखिरी वर्ल्ड कप तक खेलें। जब उनके पिता की तबीयत खराब हुई, तब भी मेसी की कोशिश थी कि वह ज्यादा से ज्यादा आगे तक जाएं, ताकि उनके पिता उन्हें खेलते हुए देख सकें।

पिता को याद कर इमोशनल हुए मेसी

मेसी ने अपने पिता को अपना पिता, दोस्त और मार्गदर्शक बताया। उन्होंने कहा कि जॉर्ज मेसी उनके जीवन के हर महत्वपूर्ण पड़ाव पर उनके साथ रहे। मेसी ने यह भी कहा कि वह अपने बच्चों की परवरिश में अपने पिता से मिली सीख को हमेशा आगे बढ़ाएंगे। पिता को खोने के बाद मेसी के लिए यह समय बेहद इमोशनल और कठिन है। फैंस भी उनके इस दुख में उनके साथ खड़े हैं। फिलहाल मेसी के संन्यास को लेकर सिर्फ अटकलें हैं और उनकी ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

मेसी के पिता को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. लियोनेल मेसी के पिता का क्या नाम था?

लियोनेल मेसी के पिता का नाम जॉर्ज मेसी था। उन्होंने मेसी के करियर में अहम भूमिका निभाई थी।

2. क्या लियोनेल मेसी ने फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है?

नहीं, मेसी ने अभी आधिकारिक तौर पर संन्यास की घोषणा नहीं की है।

3. पिता की मौत के बाद मेसी ने क्या कहा?

मेसी ने इमोशनल पोस्ट में कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह अपने पिता के बिना आगे कैसे बढ़ेंगे और लंबे समय तक फुटबॉल खेल पाएंगे या नहीं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Babita Phogat Baby: बबीता फोगाट के घर आई बेटी, शिवरात्रि के दिन जन्म से दोगुनी हुई खुशियां
Cristiano Ronaldo और Georgina Rodriguez की शादी, 8 साल के रिश्ते को मिला नया नाम