क्रिकेट अकादमी के नाम पर साझेदारों ने लगाया 15 करोड़ का चूना, धोनी ने किया केस

Published : Jan 05, 2024, 06:04 PM ISTUpdated : Jan 05, 2024, 06:14 PM IST
Mahendra Singh Dhoni

सार

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने पूर्व बिजनेस पार्टनर्स मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के खिलाफ आपराधिक मुकदमा किया है। धोनी ने 15 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। 

रांची। प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर और इंडियन टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के साथ धोखाधड़ी हुई है। उन्हें अपनों ने ही 15 करोड़ रुपए का चूना लगा दिया। इस मामले को लेकर धोनी ने अपने पूर्व बिजनेस साझेदारों के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।

धोनी ने एक स्पोर्ट्स फर्म में अपने पूर्व बिजनेस पार्टनर्स मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के खिलाफ 15 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के लिए आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है। धोनी ने यह शिकायत रांची कोर्ट में दर्ज कराई है।

दुनिया भर में क्रिकेट अकादमियां खोलने के नाम पर धोनी के साथ किया धोखा

मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास स्पोर्ट्स फर्म अर्का स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड से हैं। दोनों ने धोनी के साथ 2017 में एक बिजनेस डील की थी। उन्होंने धोनी को झांसा दिया था कि उनके नाम पर दुनिया भर में क्रिकेट अकादमियां खोलेंगे। उनकी बातों में आकर धोनी ने समझौते पर साइन कर दिया। बाद में दोनों ने समझौते की शर्तों का पालन नहीं किया।

यह भी पढ़ें- साक्षी ने शेयर किया एमएस धोनी का ऐसा वीडियो, यूजर्स बोले नए साल में भैया को बोलो अपनी एक तस्वीर ही पोस्ट कर दें

धोनी को हुआ 15 करोड़ से अधिक का नुकसान

धोनी द्वारा दी गई शिकायत में कहा गया है कि अर्का स्पोर्ट्स को फ्रेंचाइजी फीस के साथ ही डील में तय किए गए अनुपात में फायदे का हिस्सा भी देना था, लेकिन सभी नियमों और शर्तों का उल्लंघन किया गया।

यह भी पढ़ें- माही ने खोला उनके लंबे हेयरस्टाइल का राज, जानें किस वजह से रखे ऐसे बाल

धोनी ने 15 अगस्त 2021 को अर्का स्पोर्ट्स से ऑथराइजेशन लेटर वापस ले लिया। इसके बाद कई कानूनी नोटिस भेजे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। धोनी के वकील दयानंद सिंह ने बताया है कि कंपनी ने धोनी के साथ धोखा किया, जिसके कारण उन्हें 15 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है।

PREV

Recommended Stories

IND vs IRE: कौन हैं जय मूंदड़ा जो टीम इंडिया के लिए बने मुसीबत, मंडराया सीरिज गंवाने का खतरा
IND vs IRE Live Streaming: कहां-कैसे देखें भारत-आयरलैंड का दूसरा मुकाबला