भारतीय कुश्ती महासंघ का ऑफिस बृजभूषण शरण सिंह के आवास से हटाया गया, जानिए कहां खुला नया ऑफिस

सरकार की आपत्ति के बाद डब्ल्यूएफआई ने शुक्रवार को अपना कार्यालय अपने पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के आवास से बाहर स्थानांतरित कर दिया।

Dheerendra Gopal | Published : Dec 29, 2023 2:53 PM IST / Updated: Dec 29 2023, 11:14 PM IST

WFI office shifted: भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के ऑफिस को पूर्व अध्यक्ष व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के आवास से ट्रांसफर कर दिया गया है। महिला पहलवानों द्वारा बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद पहलवानों ने ऑफिस को लेकर सवाल उठाया था। उनके चेले संजय सिंह के कुश्ती महासंघ अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर मचे बवाल के बीच पूरी कार्यकारिणी को सस्पेंड करते हुए खेल मंत्रालय ने ऑफिस को लेकर आपत्ति जताई थी। सरकार की आपत्ति के बाद डब्ल्यूएफआई ने शुक्रवार को अपना कार्यालय अपने पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के आवास से बाहर स्थानांतरित कर दिया।

अब भारतीय कुश्ती महासंघ को मिला नया ऑफिस

भारतीय कुश्ती महासंघ के ऑफिस को अब नई जगह पर स्थानांतरित कर दिया गया है। नया WFI कार्यालय नई दिल्ली के हरि नगर क्षेत्र में स्थित है।

दरअसल, कुश्ती महासंघ के तत्कालीन अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को बीते दिनों कोर्ट की सख्ती के बाद बर्खास्त कर दिया गया था। बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। यौन उत्पीड़न के आरोपी बृजभूषण शरण सिंह पर कार्रवाई की मांग को लेकर पहलवानों ने जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया था।

नई कार्यकारिणी में भी बृजभूषण शरण का दबदबा

हालांकि, कुश्ती महासंघ की नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ तो 21 दिसंबर को बृजभूषण शरण सिंह के खास संजय सिंह अध्यक्ष चुन लिए गए। इसके बाद पहलवान मुखर हो गए। साक्षी मलिक ने प्रेस कांफ्रेंस कर पहलवानी से सन्यास का ऐलान करते हुए रो पड़ी। विनेश फोगाट ने मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड को वापस करते हुए पीएम मोदी को लेटर लिखा था। इसके अलावा बजरंग पूनिया ने अपना पद्मश्री जाकर कर्तव्य पथ पर रख दिया और फिर पीएम मोदी को लेटर लिखा। उधर, गूंगा पहलवान ने भी अपना पद्मश्री लौटाने का ऐलान कर दिया। पहलवानों के मुखर होने के बाद सरकार ने कुश्ती महासंघ की नई कार्यकारिणी को सस्पेंड कर दिया।

मंत्रालय ने 24 दिसंबर को अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में नवगठित डब्ल्यूएफआई पैनल को उनके प्रमुख चुने जाने के तीन दिन बाद निलंबित करते हुए जिन अनियमितताओं को गिनाया उसमें, एक बृज भूषण के आवास से चल रहे कार्यालय का हवाला दिया था।

यह भी पढ़ें:

विनेश फोगाट ने लौटाया मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड, पीएम मोदी को लेटर में लिखा-आपके घर की बेटी हालात बता रही

Share this article
click me!