माही ने खोला उनके लंबे हेयरस्टाइल का राज, जानें किस वजह से रखे ऐसे बाल

Published : Dec 28, 2023, 06:17 PM IST
dhoni

सार

एमएस धोनी के लॉन्ग हेयर लुक तो सभी को याद होगा। पाकिस्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ 183 रनों की पारी के दौरान उनकी हेयरस्टाइल की तारीफ उस समय के पाक पीएम परवेज मुशर्फ ने भी की थी लेकिन अब जब धोनी ने लंबे बाल रखने का राज खोला तो फैंस उनके और भी मुरीद हो गए।

खेल डेस्क। महेंद्र सिंह धोनी एक सफल खिलाड़ी होने के साथ भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफलतम कप्तान भी माने जाते हैं। माही की कैप्टैंसी में टीम इंडिया ने अब तक टी-20 और वनडे विश्वकप का खिताब हासिल किया है। खास ये है कि धोनी की कप्तानी और बैटिंग के साथ ही उनके हेयरस्टाइल के भी लोग दीवाने रहे हैं। धोनी के लंबे बाल रखने के पीछे क्या राज था इसका खुलासा माही ने अब किया।

2007 में टी-20 विश्वकप के बाद कटाए थे बाल
2007 में टी-20 विश्वकप जीतने के बाद धोनी ने अपना हेयर स्टाइल चेंज कर दिया। उन्होंने अपना हेयर कट करा दिया। हालांकि इसके बाद से धोनी कई स्टाइलिश हेयरकट में नजर आए हैं। फिर भी धोनी के पुराने लंबे वाला लुक किसी को नहीं भूला। हालांकि अब फिर से धोनी लंबे बालों में दिख रहे हैं लेकिन अलग अंदाज में।

पढ़ें बड़ौदा की दो छोरियां के बल्ले से बरसे रन, विमेंस क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास

धोनी ने बताई लंबे बाल रखने की वजह
हाल ही में कार्यक्रम के दौरान धोनी ने बताया कि उन्हें नए तरह के हेयरस्टाइल रखने में काफी दिक्कता आती है। उन्होंने कहा कि इस लुक को फैंस पसंद करते हैं इसलिए वह ऐसे बाल  रख रहे हैं, लेकिन दिक्कत हई तो वह बाल कटा देंगे। धोनी ने का कि पहले मैं 20 मिनट में तैयार हो जाता था, लेकिन एक घंटे से ज्यादा लगते हैं। बाल बनाने में काफी समय लग जाता है। आईपीएल 2024 में धोनी एक बार फिर लंबे बालों में मैदान पर खेलते नजर आएंगे।

 

 

 

PREV

Recommended Stories

Asian Games 2026: धोनी का रिकॉर्ड टूटा, हरमनप्रीत ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स गोल्ड के साथ 8वीं फाइनल जीत
Asian Games 2026: भारत ने अब तक कितने मेडल जीते, जानें किन खिलाड़ियों ने दिलाए पदक