भारतीय ओलंपिक संघ ने गठित की WFI की तीन सदस्यों वाली एड हॉक कमेटी, मिली ये जिम्मेदारी

Published : Dec 27, 2023, 05:01 PM ISTUpdated : Dec 27, 2023, 05:06 PM IST
Sanjay Singh

सार

भारतीय ओलंपिक संघ (Indian Olympic Association) ने WFI की तीन सदस्यीय एड हॉक कमेटी का गठन किया है। अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बाजवा हैं।

नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्रालय के आदेश पर भारतीय ओलंपिक संघ (Indian Olympic Association) ने WFI (Wrestling Federation of India) की एड हॉक कमेटी का गठन किया है। इसमें तीन सदस्य हैं। कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बाजवा हैं। वहीं, एमएम सोमाया और मंजूषा कंवर सदस्य हैं।

खेल मंत्रालय ने पिछले दिनों WFI को निलंबित कर दिया था। इसके बाद WFI द्वारा किए जाने वाले काम रुके हुए थे। इसके चलते एड हॉक कमेटी का गठन किया गया है। यह WFI के विभिन्न कार्यों और गतिविधियों की देखरेख करेगी। इनमें खिलाड़ियों का चयन, अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के लिए खिलाड़ियों के नाम भेजना, खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन, निगरानी और बैंक खातों का प्रबंधन शामिल है।

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप लगने के बाद से विवाद में है WFI

दरअसल, 2023 की शुरुआत में पहलवानों ने WFI के तत्कालीन अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था और उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू था। इसके बाद से WFI विवाद में है। बृजभूषण के खिलाफ मामला कोर्ट में चल रहा है। पिछले दिनों WFI अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ था। इसमें संजय सिंह को जीत मिली। इस जीत ने नया विवाद जन्म दे दिया था।

यह भी पढ़ें- विनेश फोगाट ने लौटाया मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड, पीएम मोदी को लेटर में लिखा-आपके घर की बेटी हालात बता रही

बृजभूषण के करीबी संजय सिंह के WFI का अध्यक्ष बनने पर पहले से विरोध प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों को सदमा लगा था। वहीं, बृजभूषण ने कहा था कि उनका दबदबा कायम है। संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद विरोध में साक्षी मलिक ने संन्यास ले लिया था। वहीं, बजरंग पुनिया ने अपना पद्म श्री पुरस्कार लौट दिया था। विनेश फोगट ने अपने खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कारों को लौटा दिया था। मामले के तूल पकड़ने के बाद खेल मंत्रालय ने 24 दिसंबर को बड़ा फैसला लेते हुए WFI को निलंबित कर दिया था। इसके साथ ही नए अध्यक्ष संजय सिंह द्वारा लिए गए सभी फैसलों पर रोक लगा दी गई थी।

यह भी पढ़ें- नहीं चलेगा बृजभूषण का दबदबा, खेल मंत्रालय ने रद्द किया कुश्ती संघ, अध्यक्ष संजय सिंह के फैसलों पर रोक

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 28 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Kal Ka Match Kon Jeeta, 27 April, 2026: Who Won Yesterday's IPL Match RCB vs DC, जानें 39वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स