एशियन मैराथन में भारत के मान सिंह जीता गोल्ड मेडल, 73 साल बाद दोहराया यह करिश्मा

Published : Jan 21, 2024, 10:26 AM IST
marathon

सार

हांगकांग में हुए एशियन मैराथन चैंपियनशिप में भारत के मान सिंह ने जीत दर्ज की है। दूसरे नंबर पर चीन के खिलाड़ी रहे जबकि तीसरे नंबर कजाकिस्तान के प्लेयर को सफलता मिली है। 

Asian Marathon Hongkong. भारत के मान सिंह ने एशियन मैराथन में जीत दर्ज करके इतिहास रच दिया है। मान सिंह ने एशियाई मैराथन में पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे नंबर पर चीन और तीसरे नंबर पर कजाकिस्तान के खिलाड़ी को सफलता मिली है। भारत के मान सिंह ने कुल 2:14:19 का समय निकालकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है। इससे पहले भारत ने एशियाई मैराथन में साल 1982 में पदक जीता था। मान सिंह की यह सफलता भारत के लिए स्वर्णिम सफलता है। एशियन मैराथन गेम्स में भारत ने 73 साल के बाद गोल्ड मेडल जीता है। इससे पहले 1951 में भारत को गोल्ड मेडल मिला था।

 

 

 

 

2023 में 8वें स्थान पर रहे थे मान सिंह

2023 के एशियन मैराथन गेम्स में भारत के मान सिंह को 8वां स्थान मिला था। वहीं दूसरे भारतीय बेलियप्पा अप्पाचांगदा को 18 एथलीट्स में से 12वां स्थान मिला था। एशियन गेम्स की मैराथन स्पर्धा में भारत ने आखिरी पदक साल 1982 में जीता था। तब होसुर कुक्कप्पा सीतारण ने 1982 में कांस्य पदक जीता था। 1951 में छोटा सिंह ने गोल्ड मेडल और सूरत सिंह मटूर ने कांस्य पदक जीत था। 2023 में मान सिंह ने 2 घंटे 16 मिनट और 59 सेकेंड में रेस पूरी की और 8वें स्थान पर रहे थे। लेकिन इस बार यानि 2024 में 35 वर्षीय मान सिंह ने 2 घंटे 14 मिनट और 19 सेकेंड का समय निकालकर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया है।

यह भी पढ़ें

आर प्रज्ञाननंदा ने विश्व चैंपियन डिंग लाइरेन को हराया, विश्वनाथन आनंद को पीछे छोड़कर बने नंबर-1 भारतीय ग्रैंड मास्टर

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल