अगर सिर्फ सबसे ज्यादा गोल की बात करें, तो क्रिस्टियानो रोनाल्डो आगे हैं। वहीं, असिस्ट, ऑलराउंड प्रदर्शन, बैलन डी'ओर और बड़ी इंटरनेशनल ट्रॉफियों के मामले में लियोनेल मेसी का पलड़ा भारी नजर आता है। यही वजह है कि 'Messi vs Ronaldo' की बहस आज भी खत्म नहीं हुई है। दोनों खिलाड़ियों ने अलग-अलग फील्ड में ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं, जो उन्हें फुटबॉल इतिहास का बेस्ट खिलाड़ी बनने की दौड़ में हमेशा शामिल रखते हैं।
सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल
1. फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल किसने किए हैं?
क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुरुष फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं और 900 से ज्यादा गोल कर चुके हैं।
2. सबसे ज्यादा बैलन डी'ओर किसने जीता है?
लियोनेल मेसी ने रिकॉर्ड 8 बार बैलन डी'ओर अवॉर्ड जीता है।
3. मेसी और रोनाल्डो में किसने ज्यादा ट्रॉफियां जीती हैं?
बड़ी कुल ट्रॉफियों के मामले में लियोनेल मेसी का रिकॉर्ड बेहतर माना जाता है, जबकि UEFA Champions League में क्रिस्टियानो रोनाल्डो आगे हैं।