राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा, मोहम्मद शमी समेत 26 को अर्जुन अवार्ड, दो अन्य को खेल रत्न सम्मान

Published : Dec 20, 2023, 06:09 PM ISTUpdated : Dec 20, 2023, 06:59 PM IST
shami 1

सार

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। मोहम्मद शमी समेत 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड और दो अन्य को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 

स्पोर्ट्स डेस्क। राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। विश्वकप में बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले क्रिकेटर मोहम्मद शमी समेत 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। वहीं दो खिलाड़ियों को खेल रत्न सम्मान से पुरस्कृत किया जाएगा। खेल मंत्रालय के मुताबिक 9 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सभी खिलाड़ियों को ये पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। राष्ट्रपति ही सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगी। 

खेल मंत्रालय की ओर से की गई घोषणा में मोहम्मदी शमी को विश्वकप में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवार्ड देने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही 25 और खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड दिया जाएगा। इसके साथ ही युवा बैडमिंटन प्लेयर्स चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 

खेल मंत्रालय ने जारी की खिलाड़ियों की लिस्ट
खेल मंत्रालय ने समितियों की सिफारिश के आधार सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल में उनके योगदान को देखते हुए खिलाड़ियों, कोच और खेल संस्थाओं को सम्मानित करने का फैसला लिया है। खेल मंत्रालय ने पुरस्कार के लिए चयनित सभी खिलाड़ियों के नाम की लिस्ट भी जारी कर दी है।

 इन खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड

इस साल अर्जुन अवॉर्ड पाने वालों में ओजस प्रवीण देवताले और अदिति गोपीचंद स्वामी को तीरंदाजी, श्रीशंकर और पारुल चौधरी को एथलेटिक्स में, मोहम्मद हुसामुद्दीन को बॉक्सिंग, आर वैशाली को शतरंज, मोहम्मद शमी को क्रिकेट, अनुष अग्रवाल को घुड़सवारी, दिव्यकृर्ति सिंह को घुड़सवारी ड्रेसेज, दीक्षा डागर को गोल्फ, कृष्ण बहादुर पाठक और सुशीला चानु को हॉकी, पवन कुमार और रितु नेगी को कबड्डी, सरीन को खो-खो,  पिंकी को लॉन बॉल्स, ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर और ईशा सिंह को शूटिंग, हरिंदर पाल सिंह को स्क्वैश, अयहिका मुखर्जी को टेबल टेनिस, सुनील कुमार और अंतिम को रेसलिंग, रोशी बिना देवी को वुशु, शीतल देवी को पैरा आर्चरी, अजय कुमार को ब्लाइंड क्रिकेट, प्राची यादव को पैरा कैनोइंग के लिए सम्मानित किया जाएगा।

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल