पेरिस ओलंपिक 2024 में पहुंचे न्यूली वेड कपल अनंत-राधिका, वायरल हुआ वीडियो

Published : Jul 31, 2024, 08:31 AM ISTUpdated : Jul 31, 2024, 08:36 AM IST
Anant-Ambani-and-Radhika-merchant-spotted-in-Paris-Olympic-2024

सार

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट पेरिस ओलंपिक 2024 में अपने परिवार के साथ नजर आए। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें राधिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क: मुंबई में भव्य शादी समारोह के बाद बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी नई नवेली दुल्हन राधिका मर्चेंट इस समय पेरिस में छुट्टियां बिता रहे हैं। इस बीच उन्हें पेरिस ओलंपिक 2024 में देखा गया, जहां वह अपने परिवार के सदस्य मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के साथ ओलंपिक खेलों का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर अंबानी फैमिली का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राधिका मर्चेंट बेहद क्यूट लग रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं अंबानी फैमिली का यह वीडियो...

ऑरेंज ड्रेस में क्यूट नजर आईं राधिका मर्चेंट

इंस्टाग्राम पर ambani_update नाम से बने पेज पर अंबानी फैमिली का एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में मुकेश अंबानी, ईशा अंबानी, आनंद पीरामल और राधिका मर्चेंट नजर आ रहे हैं। इसमें राधिका मर्चेंट ने बहुत खूबसूरत ऑरेंज कलर की ड्रेस कैरी की है, जो पीछे से कट आउट डिजाइन की है। उसके साथ उन्होंने पोनीटेल बनाकर नो मेकअप लुक अपनाया है और वह बहुत ही क्यूट लग रही हैं। वहीं, ईशा अंबानी के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट ड्रेस और उनके पति आनंद पीरामल ने व्हाइट शर्ट पहनी हैं।

 

 

फ्लोरल प्रिंट शर्ट में नजर आए अनंत अंबानी

इंस्टाग्राम पर अनंत अंबानी का भी एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वह बेहद स्टाइलिश सी जंगल थीम की प्रिंटेड शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर का जींस और स्नीकर्स कैरी किए हैं। उनके पीछे राधिका मर्चेंट भी चलती हुई दिख रही हैं। अंबानी परिवार यहां पेरिस ओलंपिक 2024 के खेलों का आनंद लेने पहुंचा।

 

 

पेरिस ओलंपिक 2024 में पहुंची नीता अंबानी और मुकेश अंबानी

इससे पहले पेरिस ओलंपिक 2024 के उद्घाटन समारोह में रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष और संस्थापक नीता अंबानी ने पहुंच कर खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर की खूबसूरत साड़ी कैरी की थी। वहीं, मुकेश अंबानी ब्लैक सूट में नजर आए थे। बता दें कि इसी महीने मुंबई में 12 जुलाई को ही मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी हुई थी।

और पढ़ें-पेरिस ओलंपिक: सरबजोत सिंह को PM मोदी ने दी बधाई, VIDEO में देखें क्या कहा

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 6th April 2026: KKR vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 12वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
KKR vs PBKS Live Streaming: फ्री में कहां-कैसे देखें कोलकाता बनाम पंजाब का रोमांचक मैच