Ballon d'Or 2025: उस्मान डेम्बेले बने पुरुष बैलोन डी'ऑर विजेता, ऐताना बॉनमाती ने महिला वर्ग में रचा इतिहास

Published : Sep 23, 2025, 08:40 AM ISTUpdated : Sep 23, 2025, 08:46 AM IST
Ballon d'Or 2025

सार

Ballon d'Or 2025: पेरिस सेंट-जर्मेन के स्टार खिलाड़ी उस्मान डेम्बेले ने 2025 का बैलोन डी’ओर जीतकर इतिहास रचा। 28 साल के डेम्बेले को यह उनका पहला बैलोन डी’ओर अवॉर्ड है।

Ballon d'Or 2025: पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) और फ्रांस के स्टार विंगर उस्मान डेम्बेले ने सोमवार रात पेरिस के शाटेले थिएटर में पुरुषों का बैलॉन डी’ओर जीतकर स्पेन के चमकते खिलाड़ी लामिन यामाल को पीछे छोड़ दिया। वहीं, बार्सिलोना की ऐताना बोनमाटी ने महिलाओं का खिताब लगातार तीसरे साल जीतकर इतिहास रच दिया।

ऐताना बोनमाटी ने रचा इतिहास

फुटबॉल की दुनिया में बैलॉन डी’ओर सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है, जो हर साल दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों को दिया जाता है। इस साल पुरुषों में फ्रांस के विंगर डेम्बेले ने PSG के लिए शानदार प्रदर्शन किया, कई गोल और असिस्ट किए और इस बेहतरीन प्रदर्शन के चलते यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी अपने नाम की। ट्रॉफी जीतने के बाद डेम्बेले भावुक हो गए और अपनी मां को याद किया।महिलाओं में बार्सिलोना की ऐताना बोनमाटी ने लगातार तीसरी बार बैलॉन डी’ओर जीतकर अपनी जगह फुटबॉल इतिहास में खास बना ली।

 


28 साल के फ्रांसीसी फॉरवर्ड उस्मान डेम्बेले पेरिस सेंट-जर्मेन के लिए खेलते हैं। पिछले सीज़न में उन्होंने 53 मैचों में 35 गोल किए और 14 गोल बनाने में अहम भूमिका निभाई। महिला वर्ग में यह प्रतिष्ठित सम्मान स्पेन और बार्सिलोना की मिडफ़ील्डर ऐताना बोन्मटी को मिला। बोन्मटी लगातार तीसरी बार यह अवार्ड जीतने वाली पहली महिला फ़ुटबॉलर बन गई हैं। बता दें कि उन्होंने इससे पहले 2023 और 2024 में भी यह पुरस्कार जीता था।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Indian rowers Lakshay, Ujjwal Singh clinch historic World Cup gold
HCA hits back at 'certain elements' trying to disrupt TG20 League