भारत के सामने घुटनों के बल गिरा पाकिस्तान, एशिया कप से लिया था किनारा... अब वर्ल्ड कप खेलना मजबूरी!

Published : Aug 30, 2025, 06:56 PM IST
Pakistan hockey world cup 2025

सार

FIH 2025: जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 में पाकिस्तान की टीम भारत आने के लिए तैयार है। एशिया कप में पाक ने सुरक्षा कारणों का बहाना बनाते हुए भारत आने से मना कर दिया था। भारत और पाकिस्तान को एक ही पुल में रखा गया है। 

FIH Pro League 2025: इंडिया और पाकिस्तान के बीच बीते कई महीनों में लगातार तनाव का माहौल बना हुआ है। कश्मीर के पहलगाम में हुए टेरर अटैक में कुल 26 इंडियन सिटीजंस मारे गए थे, जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रूप अपना रखा है। इसका असर खेल पर भी देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान की टीम ने हाल ही में हॉकी एशिया कप के लिए भारत आने से मुंह मोड लिया था। लेकिन, FIH जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप से पहले एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।

वर्ल्ड कप खेलने भारत आ रहा है पाकिस्तान

दरअसल, हॉकी के महासचिव भोलानाथ सिंह के द्वारा यह ऐलान किया गया है कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान इस साल के अंत में होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप खेलने पर मुहर लगा दी है। एफआईएच जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप एक बहुत बड़ा इवेंट है, जिसमें विश्व भर की हॉकी टीमें अंडर-21 टीम्स खेलती हैं। इस टूर्नामेंट का मकसद यंग प्लेयरों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय देने के लिए प्लेटफॉर्म सेट करता है। यहीं से फ्यूचर के खिलाड़ियों की झलक दिख जाती है। भारत का नेशनल गेम हॉकी है और ऐसे में इस बार जूनियर वर्ल्ड कप का आयोजन भी कर रहा है।

क्या पाकिस्तान के खिलाफ हॉकी वर्ल्ड कप खेलेगा भारत?

हॉकी इंडियन के महासचिव भोलानाथ सिंह ने कहा कि,

कुल 24 में से 23 देशों से हमेंलंबी सूची मिल चुकी है। अब सिर्फ पाकिस्तान ही रह गया है, जिससे 1 या 2 दिन में सूची मिलने की उम्मीद है। अगर वे FIH प्रो लीग में हमारे पुल में हैं और अगर हमारा पाकिस्तान से मैच है, तो हम उनके साथ क्यों नहीं खेलेंगे। यह एक इंटरनेशनल स्तरीय इवेंट है। अगर पाकिस्तान प्रो लीग के लिए आता है तो हम उनके साथ क्यों नहीं खेलेंगे?

जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 कब शुरू होगा?

FIH जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप के शेड्यूल की बात करें, तो इसी साल 28 नवंबर से बिगुल बजने वाला है और फाइनल मुकाबला 10 दिसंबर को खेला जाएगा। इस बड़े टूर्नामेंट के लिए दो शहरों चेन्नई और मदुरै को सेलेक्ट किया गया है। कुल 24 टीमों के बीच इन्हीं दो मैदानों पर घमासान देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें- भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के लिए लगाई बोली, अहमदाबाद को बनाया गया मेजबान शहर

पाकिस्तान के ग्रुप में है टीम इंडिया का नाम

FIH जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 के ग्रुप पर नजर डालें, तो टीम इंडिया को पुल बी में शामिल किया गया है। इसमें भारत के अलावा पाकिस्तान, चिली और स्विट्जरलैंड की टीमें हैं। मौजूदा जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप चैंपियन की बात करें, तो जर्मनी ने 2023 में फ्रांस को फाइनल में 2-1 से हराकर खिताब जीता था। जर्मनी टॉप क्लास की टीम है, जिसके नाम कुल 7 खिताब दर्ज है।

हॉकी एशिया कप में भी भारत नहीं आया पाकिस्तान

इसके अलावा हॉकी एशिया कप का आयोजन भी भारत में ही किया जा रहा है। बिहार के राजगीर में एशियाई टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। लेकिन, इसमें पाकिस्तान की टीम खेलने नहीं आई है। पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने इंटरनेशनल हॉकी महासंघ और AHF को पहले ही यह जानकारी दी थी, कि सुरक्षा का हवाला देते हुए इंडिया में टीम भेजना कठिन है। उसके बाद पाक ने एशिया कप से नाम हटवा लिया। लेकिन, अब जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान हॉकी महासंघ अपनी टीम को इंडिया में भेजने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें- डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा की चमक- 1 गोल्ड, फिर लगातार 3 सिल्वर जीतकर कायम रखा जलवा

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स