ओलंपिक 2024: तीरंदाजी में पुरुषों ने भी किया कमाल, क्वार्टर फाइनल में पहुंची टीम

Published : Jul 25, 2024, 08:20 PM ISTUpdated : Jul 25, 2024, 08:36 PM IST
Indian Mens Team Enters Quarter Finals

सार

पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) के तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारतीय पुरुष टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। 2013 अंकों के साथ टीम तीसरे स्थान पर आई। 

पेरिस। पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) के पहले दिन गुरुवार को भारत के लिए दो खुश खबर आई। पहले तीरंदाजी में महिला टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद भारतीय पुरुष टीम ने भी कमाल का प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम ने 2013 अंकों के साथ रैंकिंग राउंड में तीसरे स्थान पर रहकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्का किया है। धीरज बोम्मादेवरा 681 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे। तरुणदीप राय 674 अंकों के साथ 14वें स्थान और प्रवीण जाधव 658 अंकों के साथ 39वें स्थान पर रहे।

 

 

भारत की मिश्रित टीम 16वें राउंड में पहुंची

भारत की मिश्रित टीम 1347 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रही। टीम 16वें राउंड में पहुंची है। धीरज ने 681 अंक और अंकिता भकत ने 666 अंक बनाए।

यह भी पढ़ें-Olympics 2024: कौन हैं अंकिता भकत, पहले दिन के प्रदर्शन से जगाई पदक की उम्मीद

कौन हैं धीरज बोम्मादेवरा?

भारत के स्टार तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा पहली बार ओलंपिक गेम्स में शामिल हुए हैं। लोगों को उनसे पदक की उम्मीद है। उनका जन्म 4 सितंबर 2001 को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में हुआ था। वे भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के पूर्व तकनीकी अधिकारी बोम्मादेवरा श्रवण कुमार के बेटे हैं।

5 साल की उम्र से ही वह तीरंदाजी कर रहे हैं। 2006 में उन्होंने विजयवाड़ा के वोल्गा तीरंदाजी अकादमी में ट्रेनिंग लेना शुरू किया था। इसके बाद 2016 में पुणे के आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट चले गए। उन्होंने 2017 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण किया। 2021 में विश्व तीरंदाजी युवा ग्रीष्मकालीन ओलंपिक चैंपियनशिप के टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। एशियन गेम्स 2023 में उन्होंने अतनु दास और तुषार शेल्के के साथ पुरुषों की रिकर्व टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता था।

यह भी पढ़ें-Paris Olympics 2024: तीरंदाजी में क्वार्टर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम

PREV

Recommended Stories

फुटबॉलर Lionel Messi संग फोटो खिंचानी है तो देना होगा 10 लाख, GST अलग से!
स्मृति मंधाना vs सानिया मिर्जा: संपत्ति के मामले में कौन-किसपर भारी? देखें नेटवर्थ