Olympics 2024: कौन हैं अंकिता भकत, पहले दिन के प्रदर्शन से जगाई पदक की उम्मीद

Published : Jul 25, 2024, 07:10 PM ISTUpdated : Jul 25, 2024, 07:13 PM IST
Ankita Bhakat

सार

पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) में भारत की तीरंदाज अंकिता भकत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। भारत की महिला तीरंदाजों में उन्हें सबसे अधिक अंक मिले हैं। उनसे पदक की उम्मीद बढ़ गई है।

पेरिस। पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) के पहले दिन गुरुवार को तीरंदाजी के मुकाबले में 26 साल की भारतीय महिला तीरंदाज अंकिता भकत ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तीरंदाजी में भारत की महिला टीम को क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में मदद की।

अंकिता रैंकिंग राउंड में भारत की सर्वश्रेष्ठ तीरंदाज रहीं। 666 अंकों के साथ उन्हें 11वें स्थान मिला। पूर्व विश्व नंबर 1 दीपिका कुमारी 658 अंकों के साथ 23वें स्थान पर रहीं। वहीं, भजन कौर 659 अंक पाकर 22वें स्थान पर आईं। अंकिता ने अपने शानदार प्रदर्शन से भारत के खेल प्रेमियों की उम्मीद बढ़ा दी हैं। लोगों को उनसे पदक लाने की आशा है। 

कौन हैं अंकिता भकत?

अंकिता भकत भारतीय तीरंदाज हैं। उनका जन्म कोलकाता में हुआ था। उन्होंने 10 साल की उम्र में तीरंदाजी शुरू की थी। कलकत्ता के तीरंदाजी क्लब में पहले ट्रेनिंग ली। इसके बाद 2014 में जमशेदपुर के टाटा तीरंदाजी अकादमी में शामिल हुईं। राम अवधेश, पूर्णिमा महतो और धर्मेंद्र तिवारी ने उन्हें तीरंदाजी में पारंगत किया।

2023 में चर्चा में आईं थी अंकिता

अंकिता पिछले साल एशियन गेम्स 2023 में महिला टीम रिकर्व स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थीं। इस दौरान अपने प्रदर्शन के चलते वह चर्चा में आईं। वह हांग्जो गेम्स में सिमरनजीत कौर और भजन कौर के साथ मिलकर खेलीं और कांस्य पदक के लिए वियतनाम को 6-2 से हराया था।

पहली बार ओलंपिक में खेल रहीं हैं अंकिता

अंकिता पहली बार ओलंपिक में खेल रहीं हैं। वह जून में तुर्की के अंताल्या में आयोजित विश्व तीरंदाजी ओलंपिक क्वालीफायर 2024 के क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर ओलंपिक में अपनी जगह बनाई।

यह भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: तीरंदाजी में क्वार्टर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम

2015 में अंकिता ने भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) द्वारा आयोजित चयन ट्रायल पास किया था। उन्होंने अमेरिका के साउथ डकोटा के यैंकटन में विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप में भाग लिया था। अंकिता ने 2017 में अर्जेंटीना के रोसारियो में विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।

यह भी पढ़ें- Paris Olympic 2024: विवादों से भरे मैच में मोरक्को जीता, अर्जेंटीना को मिली हार

PREV

Recommended Stories

16 घंटे, 226 किलोमीटर और एक जिद…कौन हैं नंदिल सरमा, जिनकी उपलब्धि पर गर्व से भर उठे असम CM?
Who Won Yesterday's IPL Match, 15th May 2026: LSG vs CSK कल का मैच कौन जीता? IPL 59वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच