पीएम मोदी ने दी मनु भाकर को मेडल जीतने पर बधाई, बताया क्यों है यह ऐतिहासिक घटना

Published : Jul 28, 2024, 05:22 PM ISTUpdated : Jul 28, 2024, 05:32 PM IST
Manu Bhaker won bronze medal

सार

पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) में भारत की मनु भाकर ने कांस्य पदक जीता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके लिए मनु भाकर को बधाई दी है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक घटना बताया है।

खेल डेस्क। पेरिस में चल रहे ओलंपिक गेम्स (Paris Olympics 2024) से रविवार को भारत के लिए खुशखबरी आई। भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज मेडल जीता। यह ओलंपिक 2024 में भारत का पहला मेडल है।

शूटिंग में पहली बार किसी भारतीय महिला ने ओलंपिक पदक जीता है। इसके चलते मनु भाकर को बधाइयां मिल रहीं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी है।

नरेंद्र मोदी ने पोस्ट किया, "यह ऐतिहासिक पदक है। मनु भाकर आपने पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के लिए पहला मेडल जीतकर शानदार काम किया। आपको कांस्य पदक के लिए बधाई। यह सफलता और भी खास इस वजह से हो जाती है कि वह ओलंपिक के शूटिंग इवेंट में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं हैं। यह बेहद शानदार उपलब्धि है।"

 

 

खेल मंत्री मनसुख मंडाविया बोले यह गर्व का पल

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने मनु भाकर को बधाई देते हुए एक्स पर पोस्ट किया, "यह गर्व का पल है। मनु भाकर ने भारत के लिए पेरिस ओलंपिक 2024 में पहला पदक जीता है। उन्हें महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक मिला है। बधाई हो मनु, आपने अपना कौशल और समर्पण दिखाया है। आप भारत के लिए ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली महिला निशानेबाज बन गई हैं।"

 

 

यह भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: भारत को मिला पहला मेडल, मनु भाकर ने ब्रॉन्ज जीत रचा इतिहास

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू बोले- भारत को आप पर गर्व है मनु

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मनु भाकर की जीत के समय का वीडियो एक्स पर पोस्ट किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, "भारत ने पेरिस ओलंपिक 2024 में अपना पहला ओलंपिक पदक जीता। शूटिंग में भारत का पहला ओलंपिक कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर को हार्दिक बधाई। भारत को आप पर गर्व है मनु।"

 

 

यह भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: सीधे गेम में जीत के साथ पीवी सिंधु ने शुरू किया अभियान

PREV

Recommended Stories

PM मोदी से मुलाकात से मुंबई फैशन शो तक, भारत दौरे में क्या-क्या करेंगे मेसी? जानें
देश के वो 5 सबसे अमीर एथलीट...जिनकी कमाई देख पकड़ लेंगे सिर, लिस्ट में 3 महिला शामिल