Olympics 2024: सेमीफाइनल में पहुंचीं विनेश, टिक नहीं सकीं यूक्रेन की खिलाड़ी

Published : Aug 06, 2024, 03:35 PM ISTUpdated : Aug 06, 2024, 04:29 PM IST
Vinesh Phogat

सार

पेरिस ओलंपिक 2024 में कुश्ती के 50kg महिला वर्ग में भारत की विनेश फोगाट सेमीफाइनल में पहुंच गईं हैं। उन्होंने राउंड ऑफ 16 में जापान की यूई सुसाकी और क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की खिलाड़ी को हराया।

खेल डेस्क। पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) से मंगलवार को भारत के लिए अच्छी खबर आई। विनेश फोगट कुश्ती के 50kg महिला वर्ग में सेमीफाइनल में पहुंच गईं हैं। उन्होंने राउंड ऑफ 16 के कड़े मुकाबले में जापान की यूई सुसाकी को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाया। सुसाकी टोक्यो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता हैं। क्वार्टर फाइनल में विनेश ने यूक्रेन की खिलाड़ी ओक्साना लिवाच को 7-5 से हराया।

 

 

विनेश फोगाट ने युई सुसाकी को 3-2 से हराया

राउंड ऑफ 16 में विनेश फोगाट ने शीर्ष वरीयता वाली यूई को 3-2 से हराया। युई सुसाकी ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के दौरान एक भी अंक नहीं गंवाया था। मंगलवार से पहले वह अपने पूरे करियर में केवल तीन मैच हारी थी।

कांटे की टक्कर में ऐसे मिली विनेश फोगाट को जीत

विनेश फोगाट ने पहले राउंड में यूई सुसाकी की क्षमता को देखते हुए सावधानी से शुरुआत की। वह पहली बार ओलंपिक में महिलाओं की 50kg वर्ग में खेल रहीं थीं। पहले 53kg वर्ग में खेलती थीं। 30 सेकंड की निष्क्रियता के लिए विनेश को दंडित किए जाने के बाद युई ने एक अंक के साथ स्कोरिंग की शुरुआत की।

पहले पीरियड में युई के पक्ष में 1-0 की बढ़त रही। दूसरे पीरियड में स्थिति और खराब हो गई जब विनेश को निष्क्रियता के लिए एक और पेनल्टी दी गई। ऐसा लगने लगा कि युई क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। काउंटडाउन में सिर्फ 15 सेकंड बचे थे, तभी विनेश ने सनसनीखेज मूव बनाया और युई को नीचे गिराकर दो अंक हासिल कर लिए।

यह भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: 89.34 मीटर थ्रो कर फाइनल में पहुंचे नीरज चोपड़ा

इसके साथ ही स्कोर 2-2 हो गया। इस स्थिति में विनेश को विजेता घोषित किया जाता क्योंकि उन्होंने आखिरी अंक बनाया था। युई और उनकी टीम ने जजों के फैसले को चुनौती दी। चुनौती असफल होने के बाद विनेश को एक अतिरिक्त अंक दिया गया, जिससे उन्हें 3-2 से जीत मिली।

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 7th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 6th April 2026: KKR vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 12वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच