नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने 89.34 मीटर के थ्रो के साथ फाइनल में प्रवेश किया, जिससे उनके गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद बढ़ गई है।

खेल डेस्क। पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) में भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने शानदार प्रदर्शन कर अपने अभियान की शुरुआत की है। मंगलवार को उन्होंने 89.34 मीटर थ्रो कर पुरुष भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई है। इसके साथ ही नीरज से गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद बढ़ गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

26 साल के नीरज चोपड़ा भाला फेंक में मई में दोहा डायमंड लीग में 88.36 मीटर का सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। उन्होंने जून 2022 में स्वीडन में स्टॉकहोम डायमंड लीग में 89.94 मीटर थ्रो कर रिकॉर्ड बनाया था। नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था।

पहले ही प्रयास में फाइनल में पहुंचे नीरज चोपड़ा

स्टेड डी फ्रांस मैदान में नीरज चोपड़ा ने क्वालीफिकेशन ग्रुप बी में भाग लिया। उन्होंने पहले ही प्रयास में 89.34 मीटर दूर भाला फेंका और फाइनल में जगह बना ली। यह उनका सीजन का सबसे अच्छा और करियर का दूसरा सर्वश्रेष्ठ थ्रो था। 2022 में विश्व चैंपियनशिप में उन्होंने 89.94 मीटर दूर भाला फेंका था। जर्मनी के जूलियन वेबर ने 87.76 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ क्वालीफिकेशन ग्रुप ए में टॉप स्थान हासिल किया।

87.58 मीटर थ्रो कर नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में जीता था गोल्ड

मंगलवार को किया गया 89.34 मीटर थ्रो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा का अब तक का सर्वश्रेष्ठ थ्रो है। उन्होंने 87.58 मीटर थ्रो कर टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। 8 अगस्त को पुरुष भाला फेंक स्पर्धा का फाइनल होगा।

यह भी पढ़ें- Olympics 2024: स्वर्ण पदक विजेता को पछाड़ क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं विनेश फोगाट

पाकिस्तान के अरशद नदीम भी फाइनल में पहुंचे

2023 के विश्व चैंपियनशिप रजत पदक विजेता पाकिस्तान के अरशद नदीम ने भी 86.59 मीटर थ्रो के साथ फाइनल में जगह बना ली है। अरशद 90 मीटर से अधिक दूरी तक थ्रो करने वाले एकमात्र सक्रिय एशियाई हैं। फाइनल में नीरज के लिए वह बड़ी चुनौती होंगे।