Paris Olympics 2024: कौन हैं पीटर्स और वेबर, दे सकते हैं नीरज चोपड़ा को टक्कर

Published : Aug 08, 2024, 02:03 PM ISTUpdated : Aug 08, 2024, 02:05 PM IST
Anderson Peters and Julian Weber

सार

पेरिस ओलंपिक 2024 के भाला फेंक फाइनल में नीरज चोपड़ा को जर्मनी के जूलियन वेबर और ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स कड़ी टक्कर दे सकते हैं। 

खेल डेस्क। टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा गुरुवार को पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) के पुरुष भाला फेंक फाइनल में उतरेंगे। वह भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने के सबसे बड़े दावेदार हैं। एंडरसन पीटर्स और जूलियन वेबर से उन्हें कड़ी टक्कर मिल सकती है। जानें दोनों कौन हैं।

नीरज चोपड़ा के लिए मुकाबला आसान नहीं होगा। इस बार 2021 की तुलना में मैदान की गुणवत्ता बेहतर है। पेरिस में नौ थ्रोअर 84 मीटर के क्वालीफिकेशन मार्क को पार कर पाए हैं। टोक्यो में छह थ्रोअर ही 84 मीटर के फाइनल राउंड क्वालीफिकेशन मार्क को पार कर पाए थे। क्वालीफिकेशन के लिए नीरज के 89.34 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने 88.63 मीटर और जर्मनी के जूलियन वेबर ने 87.76 मीटर थ्रो किया।

कौन हैं जूलियन वेबर?

जूलियन वेबर जर्मन एथलीट हैं। उन्हें स्वर्ण पदक का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। छह फुट तीन इंच लंबे वेबर 2022 में यूरोपीय चैंपियन थे। उन्होंने इस साल यूरोपीय चैंपियनशिप में भी रजत पदक जीता। 2022 उनके लिए सबसे अच्छा साल रहा है। उन्होंने 89.54 मीटर की दूरी तय की है। यह उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो है। नीरज का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो 89.94 मीटर है। उन्हें वेबर को पीछे छोड़ने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

यह भी पढ़ें- Olympics 2024: सोना जीतने मैदान में उतरेंगे नीरज, जानें कब देख सकते हैं फाइनल

कौन हैं एंडरसन पीटर्स?

ग्रेनेडा के एथलीट एंडरसन पीटर्स दो बार के विश्व चैंपियन हैं। उन्होंने 2019 और 2022 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों में (जहां नीरज चोट के कारण भाग नहीं ले पाए) पीटर्स ने रजत पदक जीता था। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने स्वर्ण पदक जीता था। पीटर्स ने 2022 में दोहा डायमंड लीग में 93.07 मीटर का शानदार थ्रो किया था। अगर वह पेरिस में भी ऐसा ही कुछ कर पाते हैं तो नीरज के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- विनेश के डिस्क्वालिफिकेशन पर बोलीं साइना- वह अनुभवी खिलाड़ी, अपनी गलती मानें

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 7th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 6th April 2026: KKR vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 12वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच