Olympics 2024: सोना जीतने मैदान में उतरेंगे नीरज, जानें कब देख सकते हैं फाइनल

पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) के पुरुष भाला फेंक फाइनल में भारत के नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडल जीतने उतरेंगे। स्पर्धा की शुरुआत रात 11:55 बजे से होगी।

 

Vivek Kumar | Published : Aug 8, 2024 7:54 AM IST / Updated: Aug 08 2024, 01:28 PM IST

खेल डेस्क। पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) में गुरुवार को भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) गोल्ड मेडल जीतने के लिए मैदान में उतरेंगे। वह पुरुषों के भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में खेलेंगे। इसकी शुरुआत रात 11:55 बजे से होगी।

26 साल के नीरज चोपड़ा ने 89.34 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ फाइनल में जगह पक्की की है। ओलंपिक में भारत ने अब तक सिर्फ 3 कांस्य पदक जीते हैं। ऐसे में पूरे देश की उम्मीदें नीरज चोपड़ा पर टिकी हैं। उनसे गोल्ड मेडल दिलाने की आशा है।

Latest Videos

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में जीता था गोल्ड

नीरज चोपड़ा ने 2021 में हुए टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। 2023 के वर्ल्ड एथलेटिक्स में 88.17 मीटर दूर भाला फेंककर उन्होंने सबसे बड़ा इनाम अपने नाम किया था। आज होने वाले फाइनल में नीरज का मुख्य मुकाबला पाकिस्तान के अरशद नदीम से होने की उम्मीद है।

फाइनल में पहुंचने के बाद नीरज ने कहा कि इस साल दर्शकों की भीड़ और मौसम की वजह से बड़ा अंतर है। फाइनल के दौरान खिलाड़ियों पर दबाव रहेगा। उन्होंने कहा, "टोक्यो में हमने धूप का सहारा लिया। यहां मौसम थोड़ा ठंडा है। नमी भी बहुत कम है। टोक्यो पेरिस की तुलना में बहुत गर्म और नम था। बड़ा अंतर यह है कि यहां भीड़ होती है। फाइनल काफी रोमांचक होगा।"

कब और कहां देख सकते हैं पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा का फाइनल?

अगर आप पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा का फाइनल देखना चाहते हैं तो जियो सिनेमा की वेबसाइट और एप्लीकेशन पर जा सकते हैं। स्पर्धा भारत के समय अनुसार रात 11:55 बजे शुरू होगी। अगर नीरज फिर से स्वर्ण पदक जीतने में सफल हो जाते हैं तो यह बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।

यह भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: फाइनल से पहले नीरज चोपड़ा ने प्रेस की ये खास अपील

गोल्ड मेडल जीतने पर नीरज चोपड़ा ओलंपिक इतिहास में भाला फेंक स्पर्धा में खिताब बचाने वाले पांचवें व्यक्ति बन जाएंगे। वह व्यक्तिगत स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे। एरिक लेमिंग (स्वीडन 1908 और 1912), जोनी मायरा (फिनलैंड 1920 और 1924), जान जेलेजनी (चेक गणराज्य 1992, 1996 और 2000) और एंड्रियास थोरकिल्डसेन (नॉर्वे 2004 और 2008) ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ओलंपिक में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में अपने स्वर्ण पदक का बचाव किया है।

यह भी पढ़ें- हार गई या हराया गया? विनेश फोगाट के संन्यास पर बजरंग पूनिया का ट्वीट

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
'तिरुपति के प्रसाद में जानवरों की चर्बी', Chandra Babu Naidu के बयान पर बवाल