रोनाल्डो की टीम का बड़ा संकल्प! कोच रॉबर्टो मार्टिनेज ने कही दिल छू लेने वाली बात

Published : Jun 29, 2026, 03:23 PM IST
Portugal Football Team

सार

पुर्तगाल के कोच ने कहा है कि टीम दिवंगत फुटबॉलर डियोगो जोटा के लिए वर्ल्ड कप जीतेगी। 3 जुलाई 2025 को कार दुर्घटना में जोटा की मौत हो गई थी। ग्रुप स्टेज में मिले-जुले प्रदर्शन के बाद अब पुर्तगाल का नॉकआउट मैच क्रोएशिया से है।

पुर्तगाल के कोच रॉबर्टो मार्टिनेज ने एक भावुक बयान देते हुए कहा है कि उनकी टीम यह वर्ल्ड कप दिवंगत फुटबॉलर डियोगो जोटा के लिए जीतेगी, जिनकी एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मार्टिनेज ने कहा कि जोटा टीम की पिछली कामयाबियों का हिस्सा थे और आगे भी जीत के लिए एक बड़ी प्रेरणा हैं।

रॉबर्टो मार्टिनेज ने कहा, "ज़ाहिर है, हर दिन मुश्किल होता है। ट्रेनिंग के दौरान भी डियोगो जोटा की यादें अक्सर मन में आती हैं। मैं ये नहीं कहूँगा कि सिर्फ उनकी पुण्यतिथि ही सबसे मुश्किल दिन है। बल्कि, मैं इसे उनके जीवन और योगदान को याद करने और सम्मान देने का एक मौका मानता हूँ। इस टीम के साथ हमने जो भी हासिल किया, उसकी शुरुआत डियोगो जोटा के साथ हुई थी। हमने उनके साथ नेशंस लीग का खिताब जीता था। वो हमारे लिए आगे बढ़ने और ज़्यादा जीत हासिल करने के लिए एक प्रेरणा और रोशनी की तरह हैं। उनके लिए वर्ल्ड कप जीतना ही अब हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य है।"

डियोगो जोटा और उनके भाई आंद्रे सिल्वा की मौत 3 जुलाई 2025 को स्पेन के ज़मोरा में एक कार एक्सीडेंट में हुई थी। दोनों एक लेम्बोर्गिनी में सफर कर रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, एक दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश में कार का टायर फट गया और उसमें आग लग गई। जोटा इंग्लिश प्रीमियर लीग में लिवरपूल के लिए खेलते थे। उन्होंने 182 मैचों में 65 गोल किए और 22 असिस्ट दिए थे।

इस बीच, वर्ल्ड कप में पुर्तगाल का नॉकआउट मैच अब क्रोएशिया से है। ग्रुप स्टेज में पुर्तगाल का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। टीम ने कांगो और कोलंबिया से ड्रॉ खेला, जबकि सिर्फ उज़्बेकिस्तान के खिलाफ ही जीत हासिल कर पाई। टीम के मिडफील्ड और फॉरवर्ड लाइन के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी एक बड़ी चिंता का विषय है। हालांकि, उज़्बेकिस्तान के खिलाफ दो गोल करके रोनाल्डो ने फॉर्म में वापसी के संकेत दिए थे, लेकिन तीसरे मैच में उनका प्रदर्शन फीका रहा। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि नॉकआउट स्टेज में वह बेहतर खेल दिखाएंगे।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd T20: सूर्यवंशी-अभिषेक करेंगे ओपनिंग? मैच से पहले भारत के नाम जुड़ेगी एक बड़ी उपलब्धि
सूर्या ने दुबई में खरीदा आलीशान घर, 40 से ज्यादा लग्जरी सुविधाओं वाले इस घर में क्या है खास?