
डलास: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में टीम के बाहर होने के बाद पुर्तगाल के कोच रॉबर्टो मार्टिनेज ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मार्टिनेज ने साफ कहा कि वह टीम के साथ वर्ल्ड कप जीतने के इरादे से जुड़े थे, और जब यह मकसद पूरा नहीं हो सका, तो पद पर बने रहने का कोई मतलब नहीं बनता।
मार्टिनेज ने कहा, ''यह एक साइकिल का अंत है। टीम को अब एक नई आवाज और एक नई लीडरशिप की जरूरत है। मैंने पहले से टीम छोड़ने का फैसला नहीं किया था। लेकिन वर्ल्ड कप जीतने का हमारा लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया, इसलिए मुझे लगा कि पद छोड़ना ही सही है। साढ़े तीन साल तक पुर्तगाल को कोचिंग देना मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा अनुभव रहा। मैं यहां से अच्छी यादें लेकर जा रहा हूं।''
हालांकि स्पेन की जीत थोड़ी चौंकाने वाली थी, लेकिन पूरे मैच में दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया। मैच के 11वें मिनट में ब्रूनो फर्नांडिस के पास पर रोनाल्डो ने एक बेहतरीन मूव बनाया, जिसे स्पेन के गोलकीपर उनाई सिमोन ने रोक दिया। पहले हाफ के खत्म होने से ठीक पहले, नूनो मेंडेस का एक जबरदस्त शॉट स्पेन के क्रॉसबार से टकरा गया, जो पुर्तगाल के लिए बदकिस्मती साबित हुआ।
बॉल पजेशन (55%) और गोल पर शॉट लगाने के मामले में स्पेन आगे रहा। रोनाल्डो और ब्रूनो फर्नांडिस ने गोल करने की कई कोशिशें कीं, लेकिन स्पेन के डिफेंस ने उन्हें नाकाम कर दिया। ब्रूनो का एक वॉली शॉट साइड नेटिंग से टकराकर बाहर चला गया, जिससे पुर्तगाल की निराशा और बढ़ गई।