Premier League में Luton को Tottenham ने 1-0 से हराकर अंक तालिका में पहला पोजिशन हासिल किया

Published : Oct 07, 2023, 10:26 PM IST
Tottenham Hotspur

सार

टोटेनहम की ओर से डिफेंडर मिकी वान डे वेन ने शानदार खेलते हुए एकमात्र गोल किया।

Premier League Luton vs Tottenham: प्रीमियर लीग में शनिवार को ल्यूटन टाउन में टोटेनहम और ल्यूटन के बीच मुकाबला हुआ। दूसरे हॉफ में 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने के बाद भी टोटेनहम ने 1-0 से जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ ही टोटेनहम ने प्रीमियर लीग की प्वाइंट टेबल पर टॉप पोजिशन पा लिया है।

डिफेंडर मिकी वान डे वन ने एकमात्र गोल किया

टोटेनहम की ओर से डिफेंडर मिकी वान डे वेन ने शानदार खेलते हुए एकमात्र गोल किया। यह एकमात्र गोल ही टोटेनहम को जीत दिला दी। मिकी वान डे वेन ने 52वें मिनट में गोल करके पासा पलट दिया। यह गोल उन्होंने उस समय किया जब उन्होंने स्पर्स शॉर्ट कॉर्नर मूव के बाद जेम्स मैडिसन के कट बैक के बाद पहली बार शॉट लगाया।

आठ लीग खेलों के बाद स्पर्स अजेय हैं। रविवार को दोनों के मुकाबला से पहले, मैनचेस्टर सिटी से दो अंक और आर्सेनल से तीन अंक आगे हैं। ल्यूटन चार अंक पर है।

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 4th May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Kal Ka Match Kon Jeeta, 3 May 2026: Who Won Yesterdays IPL Match KKR vs SRH, GT vs PBKS जानें 45-46वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट और अवॉर्ड विनर्स