Premier League: Crystal Palace ने Manchester United को 1-0 से हराया, यह बनाया रिकॉर्ड

Published : Sep 30, 2023, 09:24 PM ISTUpdated : Sep 30, 2023, 09:59 PM IST
manchester

सार

प्रीमियर लीग फुटबाल टूर्नामेंट में 30 सितंबर को मैनचेस्टर यूनाइटेड बनाम क्रिस्टल पैलेस (Manchester United vs Crystal Palace)के बीच मैच खेला गया। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे खेला गया। 

Manchester United vs Crystal Palace Match Result. प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में मैनचेस्ट यूनाइटेड बनाम क्रिस्टल पैलेस (Manchester United vs Crystal Palace) के बीच रोमांचक मैच खेला गया। यह मुकाबल इंग्लैंड के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 खेला गया, जिसका परिणाम सामने आ चुका है। इस मैच में क्रिस्टल पैलेस की टीम ने मैनचेस्टर यूनाइटेड को 1-0 से हरा दिया है।

प्रीमियर लीग में मैनचेस्टर यूनाइटेड का प्रदर्शन

इंग्लैंड में खेले जा रहे प्रीमियर लीग फुटबाल टूर्नामेंट में मैनचेस्टर यूनाइटेड की टीम ने अभी तक 6 मैच खेले हैं। टीम ने 6 में से 3 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि 3 मुकाबले हार चुकी है। मैन यूनाइटेड ने कुल 7 गोल दागे हैं और 10 गोल खाए हैं। यह टीम 3 गोल डिफेंड नहीं कर पाई। इस मैच से पहले तक कुल 9 प्वाइंट्स के साथ मैनचेस्टर यूनाइटेड प्वाइंट टेबल पर 9वें पोजीशन पर रही। हालांकि मैच के बाद अंकतालिका में फेरबदल हुआ है।

 

 

कैसा रहा है क्रिस्टल पैलेस का प्रदर्शन

दूसरी तरफ क्रिस्टल पैलेस की टीम ने भी अभी तक 6 मैच खेले हैं। इनमें से 2 मैच में टीम को जीत मिली है और 2 मैच यह टीम ड्रॉ करा चुकी है। जबकि 2 मुकाबलों में क्रिस्टल पैलेस को हार का सामना करना पड़ा है। टीम ने कुल 6 गोल दागे हैं जबकि 7 गोल खाए हैं। यह टीम 1 गोल डिफेंड नहीं कर पाई है। इस मैच से पहले तक क्रिस्टल पैलेस 8 अंकों के साथ पदक तालिका में 10वें नंबर पर रही। मैच के बाद प्वाइंट टेबल में बदलाव हुआ है।

Manchester United vs Crystal Palace हेड टू हेड

Manchester United और Crystal Palace के बीच अभी तक कुल 29 गेम खेले गए हैं। इनमें से मैनचेस्टर यूनाइटेड ने 20 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि क्रिस्टल पैलेस को सिर्फ 4 मैचों में ही जीत मिली है। यदि पिछले 5 मैचों का रिकॉर्ड देखें तो मैनचेस्टर यूनाइटेड ने 5 में से 3 मैच जीते हैं और 2 मैच हारे हैं। जबकि क्रिस्टल पैलेस की टीम ने पिछले 5 मुकाबलों में 3 जीत दर्ज की है और 1 मैच में हारी। जबकि 1 मैच को ड्रॉ पर खत्म कराने में सफलता पाई है।

यह भी पढ़ें

Premier League. Newcastle ने Sheffield को 8-0 से हराया, मैच में हावी रही न्यू कैसल की टीम

PREV

Recommended Stories

RCB vs RR Pitch Report: वैभव-यशस्वी की विस्फोटक ओपनिंग को कैसे रोकेगी कोहली ब्रिगेड, मैच से पहले जानें पिच-मौसम का हाल
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 10 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल