बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के टॉप 10 अमीर क्रिकेट बोर्ड की लिस्ट इस तरह है।
1. BCCI: दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड BCCI की कुल संपत्ति 2.2 बिलियन डॉलर (20,840 करोड़ रुपये) है। IPL और कमर्शियल पोर्टफोलियो से BCCI को भारी कमाई होती है।
2. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA): लगभग 79 मिलियन डॉलर (674 करोड़ रुपये) के साथ यह दूसरे नंबर पर है। इंटरनेशनल क्रिकेट, ब्रॉडकास्ट पार्टनरशिप और बिग बैश लीग से इनकी कमाई होती है।
3. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB): क्रिकेट को जन्म देने वाले इंग्लैंड के पास करीब 59 मिलियन डॉलर (503 करोड़ रुपये) की संपत्ति है। ये मुख्य रूप से इंटरनेशनल क्रिकेट, द हंड्रेड टूर्नामेंट और घरेलू क्रिकेट से कमाते हैं।
4. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB): हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान के बोर्ड के पास लगभग 55 मिलियन डॉलर (469 करोड़ रुपये) की दौलत है। पाकिस्तान सुपर लीग से इन्हें सबसे ज्यादा कमाई होती है।
5. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB): BCB के पास करीब 51 मिलियन डॉलर (469 करोड़ रुपये) की संपत्ति है। बांग्लादेश प्रीमियर लीग से ये अच्छी कमाई करते हैं।