Australian open 2024: रोहन बोपन्ना और एडबेन की जोड़ी ने रचा इतिहास, 43 साल में ग्रैंड स्लैम जीता

Published : Jan 27, 2024, 06:57 PM ISTUpdated : Jan 27, 2024, 07:36 PM IST
Rohan Bopanna

सार

2023 यूएस ओपन के फाइनल में आगे बढ़ने के बाद दूसरी वरीयता प्राप्त बोपन्ना और एबडेन ने 2024 के शुरुआती ग्रैंड स्लैम में प्रवेश किया।

Rohan Bopanna-Edben won Australian open 2024: आस्ट्रेलियन ओपन 2024 में रोहन बोपन्ना और एडबेन की जोड़ी ने इतिहास रच दिया है। बोपन्ना और एडबेन ने मेन डबल्स के रोमांचक फाइनल में बोलेली और वावसोरी को हराकर ग्रैंड स्लैम पर कब्जा जमा लिया। बोपन्ना ने 43 साल की उम्र में ग्रैंड स्लैम जीत रिकॉर्ड बना लिया है। फाइनल मुकाबले में बोपन्ना/एबडेन की जोड़ी ने सिमोन बोलेली/आंद्रे वावसोरी को सीधे 7-6, 7-5 के सेट से हराया।

2023 यूएस ओपन के फाइनल में आगे बढ़ने के बाद दूसरी वरीयता प्राप्त बोपन्ना और एबडेन ने 2024 के शुरुआती ग्रैंड स्लैम में प्रवेश किया। जबकि गैर वरीयता प्राप्त बोलेली और वावास्सोरी ने क्वार्टर फाइनल में आठवीं वरीयता प्राप्त जर्मन जोड़ी केविन क्रावित्ज़ और टिम पुत्ज़ को हराया।

कड़े संघर्ष में बोपन्ना की जोड़ी ने रचा इतिहास

फ़ाइनल के शुरुआती सेट में कड़ा संघर्ष चला जो लगभग एक घंटे तक चला। दोनों जोड़ियों ने अपना सर्विस गेम बरकरार रखा जिससे स्कोर 6-6 पर स्थिर हो गया। टाईब्रेक में, अनुभवी बोपन्ना और एबडेन ने अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन करते हुए 7-0 से जीत हासिल कर शुरुआती बढ़त हासिल कर ली। दूसरा सेट 5-5 से बराबर रहा, इससे पहले बोपन्ना और एबडेन ने मैच का पहला ब्रेक हासिल किया, जिससे एबडेन को खिताब के लिए सर्विस करने का मौका मिला। दोनों ने 7-6 (0), 7-5 से जीत हासिल कर ली।

सबसे उम्रदराज ग्रैंड स्लैम विजेता

रोहन बोपन्ना 43 साल की उम्र में ग्रैंड स्लैम खिताब जीतकर सबसे उम्रदराज विजेता बने हैं। मार्टिना नवरातिलोवा के पास सबसे उम्रदराज ग्रैंड स्लैम विजेता का समग्र रिकॉर्ड है जो 2003 विंबलडन मिश्रित युगल में भारतीय लिएंडर पेस के साथ हासिल किया गया था। इसके अतिरिक्त, यह जीत बोपन्ना का पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब और 2017 में फ्रेंच ओपन मिश्रित युगल जीत के बाद उनका दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है।

2013 में बोपन्ना करियर की सर्वश्रेष्ठ रैकिंग हासिल करते हुए वर्ल्ड नंबर 3 पर पहुंचे थे। इसके 11 साल बाद वो वर्ल्ड नंबर 1 बने हैं। लिएंडर पेस, महेश भूपति और सानिया मिर्जा के बाद विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं।

यह भी पढ़ें:

Padma award 2024: रोहन बोपन्ना समेत इन 7 सूरमाओं को मिलेगा खेल जगत में पद्मश्री अवार्ड

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 7th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 6th April 2026: KKR vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 12वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच