Padmashree award for sports personality: भारत के सर्वश्रेष्ठ पुरस्कारों में से एक पद्मश्री अवार्ड 2024 के लिए मिलने वाले पद्म सामानों का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में सात खिलाड़ियों का नाम शामिल है।

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री का ऐलान कर दिया गया है। पद्म अवार्ड 2024 के लिए सात भारतीय खिलाड़ियों का नाम शामिल है, जिसमें भारतीय टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी रोहन बोपन्ना समेत स्क्वैश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा भी शामिल हैं। बता दें कि यह पुरस्कार भारत की राष्ट्रपति द्वारा हर साल मार्च अप्रैल के आसपास दिया जाता है, जिसका आयोजन राष्ट्रपति भवन में होता है। आइए आपको बताते हैं कि इस साल पद्म सामानों के लिए किसे शॉर्ट लिस्ट किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इन 7 खिलाड़ियों को मिलेगा पद्मश्री अवार्ड

पद्मश्री अवार्ड 2024 के लिए जिन खिलाड़ियों का नाम शामिल किया गया है, उसमें भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना और स्क्वैश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा के अलावामल्लखंभ कोच उदय विश्वनाथ देशपांडे, भारतीय पैरा-बैडमिंटन टीम के मुख्य कोच गौरव खन्ना, तीरंदाज पुरिमा महतो, पैरा- तैराक सतेंद्र सिंह लोहिया और पूर्व हॉकी खिलाड़ी हरबिंदर सिंह शामिल है। भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना की बात की जाए तो हाल ही में मेंस डबल्स रैंकिंग में वह टॉप स्थान हासिल करने वाले इतिहास के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने हैं। इसके साथ ही वह ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2024 के फाइनल में भी पहुंच गए हैं, जिसका फाइनल मुकाबला शनिवार 27 जनवरी को होगा।

कौन है जोशना चिनप्पा

पद्मश्री से नवाजे जाने वाली स्क्वैश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा एशियन गेम्स में कई पदक अपने नाम कर चुकी हैं। उन्होंने दो बार कॉमनवेल्थ गेम्स में भी मेडल जीता है। वहीं, डबल्स में वर्ल्ड चैंपियनशिप में चार मेडल उन्होंने अपने नाम किए हैं। इसमें 2022 में उन्हें गोल्ड मेडल भी मिला था।

132 लोगों को मिलेगा पद्म अवार्ड

साल 2024 के लिए राष्ट्रपति ने 132 पद्म अवार्ड को मंजूरी दी है, जिसमें पांच पद्म विभूषण, 17 पद में भूषण और 110 पद्मश्री पुरस्कार शामिल है। यह कार्यक्रम हर साल राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाता है, जिसकी अगुवाई राष्ट्रपति करती हैं। अमूमन यह कार्यक्रम मार्च अप्रैल के बीच होगा।

और पढे़ं- ICC वन डे क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गए विराट कोहली, 2023 में सचिन तेंदुलकर के कई रिकॉर्ड किए अपने नाम