Saina Nehwal Networth: बैडमिंटन स्टार सानिया मिर्जा ने अपने खेल से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है। बीते सोमवार को उन्होंने प्रतिस्पर्धी बैडमिंटन से ब्रेक लेने का ऐलान कर दिया। लंबे समय से घुटनों की समस्या से जूझ रही थी, जिसके चलते यह निर्णय किया।
इंडिया की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने सोमवार को खेल से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है। वो अब प्रतिस्पर्धी बैडमिंटन खेल में भाग लेती हुई नजर नहीं आएंगी। साइना लंबे समय से घुटनों की समस्या से जूझ रही थी। अब उनका शरीर एलिट स्टार के खेल की शारीरिक मांगो कुछ सहन करने की स्थिति में नहीं है। ऐसे उन्होंने ब्रेक लेने का निर्णय किया।
25
2023 में खेला आखिरी मुकाबला
लंदन ओलंपिक 2012 की कांस्य मेडल विजेता साइना नेहवाल ने आखिरी बार 2023 में अपना मैच खेला था। सिंगापुर ओपन में प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट में उन्होंने भाग ली थी। हालांकि उसे समय उन्होंने ऑफिशियल रूप से अपने रिटायरमेंट की घोषणा नहीं की थी, लेकिन अब इसकी पुष्टि साइना ने खुद कर दी है। हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान अपनी बातों को खुलकर सामने रखा।
35
करोड़ों की मालकिन हैं साइना
खेल के साथ-साथ साइना नेहवाल ने अपनी संपत्ति में भी काफी ज्यादा बढ़ोतरी की। अपने मेहनत के दम पर सिर्फ कोट पर ही नहीं धमाल मचाया, बल्कि कमाई की पिच पर भी झंडे गाड़ दिए। वह ब्रांड एंडोर्समेंट और प्रमोशन के जरिए अच्छी कमाई करती हैं। वह इस समय करोड़ों रुपए की संपत्ति की मालकिन बनी हुई हैं। लिए उनके आलीशान घर से लेकर कुल कमाई पर नजर डालते हैं।
45
साइना नेहवाल की नेटवर्थ कितनी है?
बैडमिंटन के स्टार प्लेयर साइना नेहवाल कई किताब अपने खेल से हासिल कर चुकी हैं। वह पद्मश्री, पद्म भूषण और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित हो चुकी हैं। अपने खेल और अन्य स्रोतों से उनकी अच्छी कमाई होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नेहवाल की कुल नेटवर्थ 5 मिलियन डॉलर यानि 42 से 45 करोड़ रुपए बताई जाती है। उनकी हर महीने की इनकम 35 से 40 लाख रुपए है। बैडमिंटन के अलावा वह विज्ञापनों से भी मोटी रकम कमाती हैं।
55
करोड़ों का घर है साइना के पास
करोड़ों रुपए की मालकिन बन चुकी साइना नेहवाल का घर भी काफी आलीशान है। साइना का एक हैदराबाद में आलीशान घर है जिसकी कीमत 4 करोड़ रुपए बताई जाती है। वहीं, उनके पास एक से बढ़कर एक लक्जरी गाड़ियों का भी कलेक्शन है। रिपोर्ट की मानें, तो मिनी कूपर, बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज़ जैसी महंगी गाड़ियां उनके गेराज में लगी हुई है।