टेनिस के दिग्गज राफेल नडाल ने किया संन्यास का ऐलान

Published : Oct 10, 2024, 04:22 PM ISTUpdated : Oct 11, 2024, 12:46 AM IST
Rafael Nadal

सार

टेनिस के दिग्गज राफेल नडाल ने पेशेवर टेनिस से संन्यास की घोषणा की है। वह नवंबर में डेविस कप में अपना अंतिम टूर्नामेंट खेलेंगे, जिससे 22 ग्रैंड स्लैम खिताब और कई अन्य उपलब्धियों से भरा उनका करियर समाप्त हो जाएगा।

Rafael Nadal announced retirement: दिग्गज टेनिस स्टार राफेल नडाल ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। नवम्बर महीने में होने वाले डेविस कप में वह अपने प्रोफेशनल करियर को विराम देंगे। दुनिया में दूसरा सबसे अधिक ग्रैंड स्लैम जीतने नडाल 22 खिताब जीत कर रिकॉर्ड बना चुके हैं। स्पेनिश खिलाड़ी ने बेहद भावुक वीडियो मैसेज में अपने संन्यास की घोषणा की है।

नडाल ने एक इमोशनल वीडियो मैसेज से अपने संन्यास का ऐलान किया। उन्होंने वीडियो में कहा: मैं दो दशकों से अधिक के करियर के बाद पेशेवर टेनिस से संन्यास ले रहा हूं। उन्होंने संन्यास लेने के निर्णय को कठिन बताया और हाल के वर्षों की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए इसे लेने में काफी समय लगा। राफेल नडाल के ऐलान ने उनके फैंस में खलबली मचा दी है। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह प्रोफेशनल करियर से संन्यास ले रहे हैं। युवाओं के करियर को संवारने के लिए वह इससे जुड़े रहेंगे।

टेनिस करियर का आखिरी टूर्नामेंट खेलेंगे नडाल

राफेल नडाल अपने टेनिस करियर का अंतिम चैंपियनशिप डेविस कप में हिस्सा लेंगे। मालागा में 19-24 नवम्बर के बीच खेला जाएगा। वह स्पेन का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

हाल के वर्षों में नडाल चोटों से काफी जूझ रहे हैं। 38 वर्षीय राफेल नडाल अपनी चोटों की वजह से लिमिटेड टूर्नामेंट खेले हैं। चोटों की वजह से वह पूर्व में विंबलडन और टोक्यो ओलंपिक छोड़ चुके हैं। इसके अलावा कई टूर्नामेंट्स से उनको दूरी बनानी पड़ी थी।

राफेल नडाल, सबसे अधिक ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वालों में दूसरे नंबर के खिलाड़ी हैं। वह 22 ग्रैंड स्लैम जीत चुके हैं। उनके ऊपर 24 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले नोवाक जोकोविच हैं।

राफेल नडाल के नाम कई उपलब्धियां हैं। नडाल ने 14 बार फ्रेंच ओपन जीता है। वह गोल्डेन स्लैम हासिल कर चुके हैं जिसमें सभी चार ग्रैंड स्लैम खिताब और ओलंपिक गोल्ड शामिल है।

यह भी पढ़ें:

विंबलडन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट 2025 में अब AI जज करेगा फैसला!

PREV

Recommended Stories

RR vs DC Live Streaming: मोबाइल, टीवी और ऑनलाइन कहां-कैसे देखें राजस्थान बनाम दिल्ली मैच?
DC vs RR: प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स पर मंडराया बाहर होने का खतरा, मैच से पहले पिच रिपोर्ट-मौसम अपडेट