8 फोटो में देखें रेसलिंग फेडरेशन पर आरोप लगाने वाली विनेश फोगाट कौन है

स्पोर्ट्स डेस्क : WFI और पहलवानों के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली में 30 से ज्यादा पहलवान रेसलिंग फेडरेशन पर गंभीर आरोप लगाते हुए धरने पर बैठे हुए हैं। ऐसे में हम आपको बताते हैं कौन हैं WFI  पर आरोप लगाने वाली विनेश फोगाट.

 

Deepali Virk | Published : Jan 20, 2023 10:48 AM IST

18

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर पहलवान विनेश फोगाट ने यौन उत्पीड़न से लेकर मानसिक प्रताड़ना तक का आरोप लगाया है। उनके अलावा अंशु मलिक, साक्षी मलिक और कई महिला खिलाड़ियों ने रेसलिंग फेडरेशन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

28

विनेश फोगाट की बात करें तो वह एक फेमस भारतीय महिला पहलवान हैं, जो एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में 3 स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी हैं।

38

विनेश फोगाट का जन्म 25 अगस्त 1994 को हरियाणा के बलाली गांव में हुआ। वह भारतीय पहलवान गीता फोगाट और बबीता फोगाट की कजिन सिस्टर है। 

48

विनेश का जीवन बहुत उतार-चढ़ाव का रहा है। बचपन में पिता का सिर से साया उठने के बाद मां प्रेमलता ने भैंस पालकर और पिता की पेंशन से 2 बेटियों और 1 बेटे का बड़ा किया। वहीं, उनके ताऊ महावीर फोगाट में विनेश और उनकी बड़ी बहन प्रियंका को अपनाया और अपनी बेटियों के साथ पहलवानी की ट्रेनिंग दी।

58

विनेश फोगाट ने 2013 में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। इसके अलावा 2013 में उन्होंने 51 किलोग्राम वर्ग कैटेगरी में राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक भी हासिल किया। 2014 में ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा 2014 में एशियाई खेलों में उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया। 2015 में एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता।

68

2016 में विनेश फोगाट का सिलेक्शन रियो समर ओलंपिक के लिए भी हो गया था, लेकिन घुटने की चोट के चलते वह इसमें हिस्सा नहीं ले पाई थी, पर उसी साल उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था जिसमें वह व्हीलचेयर पर अवार्ड लेने पहुंची थी।

78

घुटने में चोट लगने के बाद विनेश जनवरी 2017 तक नेट पर नहीं उतरी। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए क्वालीफाई किया। उन्होंने पिछले साल बर्मिंघम कॉमनवेल्थ खेल 2022 में 53 किलोग्राम की कैटेगरी में देश के लिए गोल्ड जीता। वह लगातार तीन बार कॉमनवेल्थ में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली खिलाड़ी हैं।

88

विनेश फोगाट की पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो उन्होंने 13 दिसंबर 2018 को अपने साथी पहलवान सोमवीर राठी के साथ शादी की। दोनों भारतीय रेलवे में एक साथ कर्मचारी हैं और इसी दौरान उनकी दोस्ती हुई और दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें: बृजभूषण शरण की हरकतों को विनेश ने मां से बताया था, सरकार की देता है धौंस, दंगल गर्ल के पिता के सनसनीखेज खुलासा

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos