कौन हैं World N0 1 खिलाड़ी बनी श्री चरणी? कैसे बैडमिंटन से बन गईं स्टार क्रिकेटर

Published : Jun 23, 2026, 05:09 PM IST
Who is Sree Charani

सार

Womens T20 World Cup : भारत की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I गेंदबाज़ी रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है। T20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।

दुबई : भारत की युवा स्पिनर श्री चरणी ने कमाल कर दिया है। ICC महिला T20 वर्ल्ड कप में अपने ज़बरदस्त प्रदर्शन के दम पर वो अब दुनिया की नंबर एक T20I गेंदबाज़ बन गई हैं। ICC की ताज़ा रैंकिंग के मुताबिक, चरणी ने इंग्लैंड की स्पिनर लिन्से स्मिथ को पीछे छोड़ दिया है। चरणी ने पहली बार अपने करियर में यह टॉप पोज़िशन हासिल की है। 

T20 वर्ल्ड कप में लिए सबसे ज्यादा विकेट

  • मौजूदा T20 वर्ल्ड कप में वो अब तक सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज़ हैं।
  •  इस लेफ्ट-आर्म स्पिनर ने टूर्नामेंट के तीन मैचों में 10 विकेट चटकाए हैं।
  • 21 साल की चरणी ने करीब एक साल पहले ही अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था।
  • लीड्स में नीदरलैंड्स के खिलाफ 4 और मैनचेस्टर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 विकेट लेने के बाद यह रैंकिंग मिली।
  • ICC के ताज़ा अपडेट के बाद चरणी ने स्मिथ को टॉप से हटा दिया।

स्मिथ को पीछे कर हासिल की नंबर-1 पोजिशन

  • स्मिथ अब फिसलकर तीसरे नंबर पर आ गई हैं, क्योंकि T20 वर्ल्ड कप में उनकी शुरुआत थोड़ी धीमी रही है।
  •  इंग्लैंड की ही एक और स्पिनर चार्ली डीन दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के तीन मैचों में पांच विकेट लिए हैं।
  • पूर्व नंबर एक गेंदबाज़ सोफी एक्लेस्टोन चार पायदान चढ़कर चौथे नंबर पर आ गई हैं।
  • वेस्ट इंडीज़ की कप्तान हेली मैथ्यूज़ (11वें), ऑस्ट्रेलिया की किम गार्थ (20वें), पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना (25वें) और आयरलैंड की ऑल-राउंडर ओर्ला प्रेंडरगैस्ट (26वें) ने भी रैंकिंग में अच्छी छलांग लगाई है।

बैडमिंटन से कैसे बन गईं क्रिकेट की स्टार खिलाड़ी?

  • श्री चरणी आंध्र प्रदेश के वाईएसआर कडप्पा जिले मे वीरपुनायुनी पल्ली मंडल के छोटे से गांव एर्रामल्ले की रहने वाली हैं। 
  •  पिता चंद्रशेखर रेड्डी रायलसीमा थर्मल पावर प्रोजेक्ट में एक छोटे कर्मचारी के रूप में काम करते हैं।
  • श्री चरणी को बचपन से पढ़ाई से ज्यादा क्रिकेट में दिलचस्पी थी।
  • वह बैडमिंटन और खो-खो खेलती थीं। लेकिनस्मृति मंधाना और युवराज सिंह से प्रेरित होकर क्रिकेट में कदम रखा 
  • चरणी ने जून 2025 को डेब्यू किया था और इसी साल उनकी मौजदूगी में 2025 का महिला क्रिकेट विश्व कप जीता था।
  • टीम इंडिया की स्टार खिलाड़ी श्रीचरणी आंध्र प्रदेश और महिला प्रीमियर लीग (WPL) में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलती हैं।

T20ऑल-राउंडर्स की रैंकिंग में टॉप पर कौन?

T20I ऑल-राउंडर्स की रैंकिंग में भी टॉप पर कोई बदलाव नहीं है। वेस्ट इंडीज़ की हेली मैथ्यूज़ पहले और न्यूज़ीलैंड की मेली केर दूसरे स्थान पर काबिज़ हैं। टॉप 10 में श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापथु (तीसरे), प्रेंडरगैस्ट (पांचवें) और सना (छठे) एक-एक पायदान ऊपर आई हैं। वहीं, भारत के खिलाफ 'प्लेयर ऑफ द मैच' रहीं दक्षिण अफ्रीका की स्टार मारिजाने कैप पांच पायदान की छलांग लगाकर नौवें स्थान पर पहुंच गई हैं। 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Vaibhav Sooryavanshi: सपना पूरा हुआ तो रो पड़े वैभव, ये मूवमेंट आपको भी कर देगा भावुक
मेसी की चाय, एक ख़ास कैंडी और टोटके...अर्जेंटीना की जीत के पीछे की 'कबाला' कहानी