महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023: फाइनल में भारत ने जापान को 4-0 से हराया, 'वंदे मातरम' गाने पर झूमे लोग, देखें वीडियो

Published : Nov 06, 2023, 09:09 AM ISTUpdated : Nov 06, 2023, 09:14 AM IST
Vande Mataram in Ranchi

सार

रांची में रविवार शाम महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का फाइनल खेला गया। भारत ने जापान को 4-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस दौरान वंदे मातरम' गाने पर लोग झूम उठे। 

रांची। भारत और जापान के बीच रविवार की शाम रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का फाइनल खेला गया। मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

भारत ने 4-0 से जापान को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस दौरान स्टेडियम में 'वंदे मातरम' गीत बजाया गया तो लोग झूम उठे। मैच देखने आए लोगों ने भी 'वंदे मातरम' गीत गाया और जीत का जश्न मनाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

 

 

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए 31 सेकंड के एक वीडियो में आप देख सकते हैं कि लोग किस तरह जोश से भरे हुए थे। फैन्स अपने मोबाइल फोन की लाइट ऑन कर झूम रहे थे। लोगों के उत्साह और देशभक्ति गीत ने खिलाड़ियों का भी हौसला बढ़ाया।

यह भी पढ़ें- Asian hockey championship 2023: जापान को 4-0 से रौंद कर भारतीय महिला टीम बनी चैंपियन, दूसरी बार जीता खिताब

यह भी पढ़ें- 37th National Games: 14 साल की Dhinidhi Deshinghu ने जीता स्विमिंग का गोल्ड, जानें किसको कितने पदक

PREV

Recommended Stories

MS Dhoni को नहीं मिलेगा VIP ट्रीटमेंट! Madras High Court ने फाइव-स्टार होटल में गवाही पर लगाई रोक
India Football Team: Brazil-Uruguay मैच के लिए टीम घोषित, 2 बड़े स्टार्स को नहीं मिली जगह