India vs Japan women hockey match: रविवार, 5 नवंबर 2023 को भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जापान को 4-0 से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की।

स्पोर्ट्स डेस्क: रविवार, 5 नवंबर 2023 को रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में भारत और जापान की महिला हॉकी टीम के बीच एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को 4-0 से हराकर दूसरी बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। भारत की ओर से संगीता कुमारी, नेहा, लालरेमसियामी और वंदना कटारिया ने गोल दागकर भारत को यह ऐतिहासिक जीत दिलाई। हालांकि, फ्लड लाइट की समस्या के कारण मैच 50 मिनट बाद शुरू हुआ, लेकिन भारतीय टीम ने मैच पर अपना कब्जा जमाए रखा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसा रहा भारत बनाम जापान के बीच महिला हॉकी मैच

भारतीय महिला हॉकी टीम और जापानी महिला हॉकी टीम के बीच खेले गए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के फाइनल मुकाबले की बात की जाए तो भारतीय टीम पूरे मैच में फॉर्म में नजर आई। मैच की शुरुआत में 17 वें मिनट में संगीता ने शानदार गोल किया। इसके बाद 22 वें मिनट में जापान ने भी गोल करने की कोशिश की, लेकिन भारत के वीडियो रेफरल में इस गोल को फाउल करार दिया और भारत ने 1-0 की बढ़त बनाए रखी। इसके बाद 46 वें मिनट में भारत ने दूसरा गोल दागा, पेनल्टी कॉर्नर से यह गोल भारतीय हॉकी खिलाड़ी नेहा ने किया। इसके बाद 52वें मिनट पर जापान को गोल करने का मौका मिला, लेकिन भारतीय गोलकीपर ने इसे रोक लिया।

इसके बाद भारत ने अपनी बढ़त को बनाए रखी और 57वें मिनट पर भारत की ओर से लालरेमसियामी ने गोल किया और उसके 3 मिनट बाद 60 वें मिनट में वंदना कटारिया ने एक फील्ड गोल करके भारत को 4-0 की बढ़त दिलाई और इस फाइनल मुकाबले को अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से दीप ग्रेस एक्वा को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला है। वहीं, झारखंड की रहने वाली संगीता कुमारी को राइजिंग स्टार के खिताब से नवाजा गया है। बता दें कि भारत के अलावा चीन की महिला हॉकी टीम ने इस लीग में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है, वहीं जापान को सिल्वर मेडल मिला है।

और पढ़ें- ODI CWC में 20 साल बाद 8वीं जीत, किंग का शतक-जडेजा का पंजा-TOP MOMENTS