नीरज चोपड़ा vs अरशद नदीम: वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 फाइनल में भारत-पाक का महामुकाबला

Published : Sep 18, 2025, 12:24 PM IST
Neeraj Chopra vs Arshad Nadeem

सार

Neeraj Chopra vs Arshad Nadeem: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम के बीच महा मुकाबला होने वाला है। ये मैच जापान की राजधानी टोक्यो में होगा।

World Athletics Championship 2025 Final: हाल ही में एशिया कप 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान से भिड़ी और उसे करारी शिकस्त दी। अब एक और भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरने वाला है। जी हां, हम बात कर रहे हैं इस समय जापान की राजधानी टोक्यो में चल रहे वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 की, जिसके फाइनल मुकाबले में भारतीय गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा का सामना पाकिस्तान के अरशद नदीम से होने वाला है। ये मैच आप कब कहां देख सकते हैं और दोनों खिलाड़ियों के बीच अब तक कितनी बार आमना-सामना हुआ, आइए जानें...

भारत-पाकिस्तान का जैवलिन थ्रो में महा मुकाबला

जापान की राजधानी टोक्यो के नेशनल स्टेडियम में 18 सितंबर, गुरुवार को जैवलिन थ्रो का फाइनल मुकाबला होने वाला है। जहां नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम आमने-सामने होंगे। पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद ये पहली बार है जब दोनों खिलाड़ी किसी बड़े टूर्नामेंट में एक दूसरे से भिड़ेंगे। ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:53 पर शुरू होगा। जिसे वर्ल्ड एथलेटिक्स के ऑफिशियल ब्रॉडकास्ट चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा। इसके अलावा इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर भी की जाएगी।

और पढे़ं- World Championship Final: नीरज चोपड़ा ने एक ही प्रयास में लिया फाइनल का टिकट, पिछली बार जीत चुके गोल्ड मेडल

क्या टोक्यो ओलंपिक 2020 की जीत दोहराएंगे नीरज?

टोक्यो के इस मैदान पर नीरज चोपड़ा ने साल 2020 में पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम को पटखनी दी थी। उन्होंने 87.58 मी. का थ्रो कर गोल्ड मेडल जीता था, तब इसी इवेंट में अरशद नदीम ने 84.62 मी. का थ्रो किया था और वो पांचवें स्थान पर रहे थे। ऐसे में नीरज चोपड़ा एक बार फिर ये इतिहास दोहराना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें- Audi के ब्रांड एंबेसडर बने Neeraj Chopra, कहा- बचपन से था कारों का शौक

नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

जैवलिन थ्रो इंटरनेशनल मुकाबले में नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम का अब तक 10 बार आमना-सामना हुआ है। इस दौरान नीरज चोपड़ा ने उन्हें 9 बार हराया है, जबकि अरशद नदीम केवल एक ही बार उन्हें मात दे पाए हैं। आखिरी बार दोनों पेरिस ओलंपिक 2024 में आमने-सामने थे, जिसमें नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीता था, जबकि अरशद नदीम मेडल की दौड़ से बाहर हो गए थे।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स