टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी राफा नडाल नहीं दिखेंगे विंबलडन व टोक्यो ओलंपिक में, प्रशंसकों को भेजा भावुक मैसेज

Published : Jun 17, 2021, 10:20 PM IST
टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी राफा नडाल नहीं दिखेंगे विंबलडन व टोक्यो ओलंपिक में, प्रशंसकों को भेजा भावुक मैसेज

सार

स्पेनिश टेनिस स्टार राफेल नडाल ने विंबलडन और टोक्यो ओलंपिक को लेकर बड़ा ऐलान किया है।

टोक्यो। विश्व के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल परेरा इस बार ओलंपिक और विंबलडन नहीं खेलेंगे। अपने फैंस को जानकारी देते हुए नडाल ने कहा कि विंबलडन और टोक्यो ओलंपिक में नहीं खेलने का निर्णय आसान निर्णय नहीं था लेकिन अपनी शारीरिक स्थिति देखने और टीम के साथ चर्चा के बाद यह फैसला कर रहा हूं। 

आगे खेल सकूं इसलिए इस बार छोड़ रहा

राफेल नडाल ने कहा कि यह निर्णय अपने करियर को और आगे तक ले जाने के लिए लिया गया है। इस बार रोलैंड गैरोस और विंबलडन के बीच महज दो सप्ताह का फासला है। शरीर को इसके बाद रिकवर करना आसान नहीं है। करियर के इस स्टेज में शरीर को अधिक प्रतियोगिताओं में झोकना उचित नहीं है ताकि उच्चतम स्तर के प्रतियोगिताओं और खिताब के लिए लड़ा जा सके। 

प्रशंसकों को दिया संदेश

नडाल ने कहा कि मैं अपने विश्व के अपने उन फैंस को विशेष संदेश भेजना चाहता हूं जो इस वक्त यूके और जापान में मेरा खेल देखना चाहते हैं। ओलंपिक मेरे कॅरियर के लिए बड़ा महत्वपूर्ण रहा है। एक खिलाड़ी और प्रशंसक के रुप में मैं हमेशा इसे प्राथमिकता देता रहा हूं और देता रहूंगा। दुनिया का हर खिलाड़ी अपने करियर में कम से कम एक बार ओलंपिक खेलना चाहता है। मुझे व्यक्तिगत रुप से तीन बार खेलने का मौका मिला। यहां तक के मुझे अपने देश का झंड़ा लेकर नेतृत्व करने का भी ओलंपिक में हक मिला है। 
 

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे आज, कब-कहां-कैसे देखें मैच?
Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने इस टीम के कप्तान, इन 17 खिलाड़ियों को भी मिला मौका